हमारी सरकार में कोई दंगा नहीं हुआ: योगी आदित्यनाथ

News Hindi Samachar

बागपत। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को बागपत के छपरौली में श्प्रभावी मतदाता संवादश् कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी (सपा), बहुजन समाज पार्टी (बसपा) पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में मुजफ्फरनगर में और अयोध्या में रामभक्तों पर गोलियां चली थीं कितने बेगुनाह मारे गए थे। आज भी उनकी टोपी खून से रंगी हुई है। उन्होंने कहा कि बेटियों की सुरक्षा के लिए खतरा था, वो स्कूल नहीं जा सकती थी, और ये कहा जाता था कि लड़कों से गलती हो जाती है।

उन्होंने कहा कि जब प्रदेश में कभी कोई सरकारी भर्ती निकलती थी तो सैफई खानदान पैसे लेकर भर्ती कराता था। तब प्रदेश का नौजवान भर्ती नहीं हो पाता था। आज बिना भेदभाव और बिना पैसों के नौकरी मिल रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले कावड़ यात्रा निकलती थी तो उस पर हमला होता था लेकिन मैं कावड़ यात्रा में हेलिकॉप्टर भेजता हूं और वो पुष्प वर्षा करता है। पिछले 5 सालों में क्या कोई दंगा हुआ ? दिल्ली में जब दंगा हुआ तो यहां पर किसी में दंगा करने की हिम्मत नहीं हुई। क्योंकि उन्हें पता था कि दंगा किया तो सबकुछ बिक जाएगा।

उन्होंने कहा कि अब उत्तर प्रदेश प्रगति करेगा। मुख्यमंत्री ने सपा पर हमला बोलते हुए कहा कि उनकी सरकार में तो बिजली ही नहीं आती थी और कहते हैं कि बिजली फ्री दे देंगे। उन्होंने कहा कि जब मौका मिला था तब क्या किया था उन्होंने ? चर्चा तो तीनों सरकारों को करनी चाहिए कि कांग्रेस, सपा और बसपा ने क्या किया ? मुख्यमंत्री ने कहा कि तीनों के कार्यकालों को जोड़ लो और उससे ज्यादा अगर भाजपा ने कार्य नहीं किया हो तो मैं वोट मांगने नहीं आऊंगा। उन्होंने कहा कि पहले मुख्यमंत्री बनते थे, मंत्री बनते थे तो अपने लिए आवास बनाते थे लेकिन हमने प्रदेश के गरीबों को मकान बनाया। 45 लाख गरीबों को मकान बना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रदेश सरकार राज्य की समृद्ध संस्कृति, धरोहर तथा साहित्य के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री

शिमला । मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां ऐतिहासिक गेयटी थियटर में हिमाचल प्रदेश कला, संस्कृति तथा भाषा अकादमी द्वारा आयोजित शिखर सम्मान, कला सम्मान, साहित्य पुरस्कार, स्वैच्छिक संस्था सम्मान, चम्बा रूमाल पहाड़ी चित्रकला सम्मान पुरस्कार वितरण समारोह, 2022 की अध्यक्षता करते हुए कहा कि साहित्य महत्वपूर्ण है क्योकि […]
प्रदेश सरकार राज्य की समृद्ध संस्कृति, धरोहर तथा साहित्य के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री

You May Like