जो अपनी विरासत नहीं संभाल सकते, उनकी हालत कटी पतंग जैसी: रक्षा मंत्री राजनाथ

News Hindi Samachar

कासगंज। उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर प्रचार जोर-शोर पर है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज कासगंज पहुंचे थे। कासगंज में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रभावी मतदाता सम्मेलन को संबोधित किया। इस अवसर पर राजनाथ सिंह ने कहा कि मेरे लिए कासगंज सिर्फ कासगंज नहीं है बल्कि ‘खासगंज’ है। राजनाथ सिंह ने कहा कि हम विकास भी करेंगे और अपनी विरासत को भी सम्भाल कर रखेंगे। जो अपनी विरासत को सम्भाल कर नहीं रख सकते उनकी हालत कटी पतंग जैसी हो जाती है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश ने पिछले 5 वर्षों में तेजी से विकास देखा है।

पिछली सरकारों पर हमला करते हुए राजनाथ ने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार हो या समाजवादी पार्टी की सरकार, उन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे। मैं गर्व से कह सकता हूं कि केंद्र की मोदी सरकार और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर इस तरह के आरोप नहीं हैं। उन्होंने कहा कि यह चुनाव सिर्फ नई सरकार बनाने के बारे में नहीं है, बल्कि उत्तर प्रदेश की नियति भी लिखने के बारे में है… केंद्र और यूपी में बीजेपी सरकारों ने शानदार काम किया है। हमारी सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं है। यह कोई छोटी उपलब्धि नहीं है। रक्षा मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री बनते ही नरेंद्र मोदी ने अपनी सरकार ग़रीबों को समर्पित कर दी थी। कोरोना काल में प्रधानमंत्री ने ग़रीबों को मुफ़्त अनाज की सुविधा प्रदान की है। इसका पूरी दुनिया में कहीं और उदाहरण नहीं है।

अपने संबोधन में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को भी याद किया। राजनाथ ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह जी की स्मृतियों से यह क्षेत्र सीधा जुड़ा रहा है। श्री कल्याण सिंह जी ने जेल जाना मंजूर किया मगर गोली नहीं चलवाई। सार्वजनिक जीवन में उनके योगदान के लिए इसी महीने उन्हें पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि यह चुनाव साधारण चुनाव नहीं है बल्कि उत्तर प्रदेश की तक़दीर लिखने का चुनाव है। भाजपा का चरित्र है कि हम जो कहते हैं वह करते हैं। हमने हर चुनाव में घोषणा पत्र जारी किए हैं। उठा कर देखिए हमने अपने वादे पूरे किए हैं। राजनाथ ने काह कि हम कहते थे कि हम एक दिन धारा 370 समाप्त कर देंगे। हमने वह करके दिखा दिया है। नागरिकता का क़ानून हमने बनाया है। हमने राजनीति में विश्वसनीयता का संकट दूर किया है।

राजनाथ ने कहा कि हम ध्रुवीकरण की राजनीति नहीं करेंगे। हम राजनीति करेंगे तो इंसाफ़ और इंसानियत की राजनीति करेंगे। समाजवादी पार्टी सीमाएँ लांघ रही है। सपा बसपा समाज को बाँट कर वोट हासिल करना चाहती हैं। हमारे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यहाँ क़ानून व्यवस्था को सुधारने का में बड़ा योगदान किया है। आज विकास 84 में से 83 आसन लगा रहा है मगर एक आसन शीर्षासन विपक्ष के लिए छोड़ दिया है। हमने ज़ेवर एयरपोर्ट का शिलान्यास किया है। इससे बड़ी संख्या में रोज़गार के अवसर पैदा होंगे। आज हम उत्तर प्रदेश में ब्रह्मोस मिसाइल बनाने जा रहे हैं। अखिलेश पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश की ताक़त को बढ़ाना है तो लाल पोटली से काम नहीं चलेगा। जनता का भरोसा जीतने के लिए त्याग करना पड़ता है, पोटली से काम नहीं चलेगा। मैं सपा से पूछना चाहता हूँ कि दंगे आपके राज में क्यों हुए, गुंडागर्दी क्यों बढ़ जाती है?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

योगी का राहुल-प्रियंका पर तंज, आपदा में इन्हें भारत नहीं, इटली में बैठी नानी याद आती हैं

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुलंदशहर में प्रभावी मतदाता सम्मेलन को संबोधित किया। इसी दौरान योगी आदित्यनाथ ने पहले की सरकारों पर निशाना साधा। साथ ही साथ राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर […]
योगी का राहुल-प्रियंका पर तंज, आपदा में इन्हें भारत नहीं, इटली में बैठी नानी याद आती हैं

You May Like