कांग्रेस के सत्ता में आने पर सस्ता रसोई गैस सिलेंडर राज्य के लोगों को मिलेगाः सचिन पायलट

News Hindi Samachar

देहरादून। कांग्रेस ने बढ़ती महंगाई को लेकर भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने कहा कि उत्तराखंड में कांग्रेस सरकार के आने पर राज्य की जनता को महंगाई से राहत मिलेगी। सस्ता रसोई गैस सिलेंडर राज्य के लोगों को मिलेगा। उन्होंने महंगाई पर श्वेत पत्र भी जारी किया। राजपुर रोड स्थित एक होटल में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि उत्तराखंड का वोटर सत्ता परिवर्तन का मन बना चुका है।

क्योंकि भाजपा की डबल इंजन की सरकार में सिवाय महंगाई बढ़ने के कुछ नहीं हुआ है। जबकि कांग्रेस सरकार के आने पर रसोई गैस सिलेंडर के दाम किसी भी सूरत में 500 रुपये से ऊपर बढ़ने नहीं दिए जाएंगे। आज पेट्रोल, डीजल के दाम घी के बराबर पहुंच गए हैं। उत्तराखंड में सबसे अधिक महंगाई भाजपा सरकार में बढ़ी है। भाजपा ने महंगाई पर नकेल कसने की बजाय पांच साल में सिर्फ मुख्यमंत्री बदलने का ही काम किया है। आज तक ये नहीं बताया गया कि किन कारणों के सीएम बदले गए। कहा कि घोषणा करने के मामले में भाजपा का कोई मुकाबला नहीं है। कोविड में 20 लाख करोड़ के पैकेज की घोषणा की गई। ये पैसा किसकी जेब में गया, ये आज तक नहीं पता चला है। आज तक भाजपा का एक भी नेता महंगाई के मुद्दे पर एक शब्द नहीं बोला है। जबकि भाजपा की सरकार में निवेश घटा है। अमीर गरीब के बीच की खाई बढ़ी है। राष्ट्र की हर संपत्ति चंद निजी हाथों में जा रही है। आज हर जगह भाजपा की जमीन खिसकती जा रही है। यूपी में कहीं वो चुनाव 80 और 20 के मुद्दे पर लड़ रहे हैं। कहीं मंदिर मस्जिद के मुद्दे उठाए जा रहे हैं। भाजपा सरकार में किसानों को कुचला गया है। तीन काले कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन करने वाले किसानों पर बर्बर लाठीचार्ज किया गया। उन्हें आतंकी कहा गया। किसानों को कुचलने वालों को आज तक हटाया नहीं गया। आज तक सरकार ये नहीं बता पाई कि वो तीन काले कानून क्यों लेकर आई थी। इस सरकार में किसानों का कर्ज माफ करने की बजाय उद्योगपतियों का कर्ज माफ किया गया। सरकार हर मोर्चे पर फेल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

डीएम ने संस्थानों बिना मास्क के किसी को प्रवेश न देने के दिए निर्देश

देहरादून। जिलाधिकारी डॉ0 आर राजेश कुमार ने कोविड संक्रमण की रोकथाम हेतु जनजागरूकता कार्यक्रम के तहत् जनपद में शासकीय कार्यालयों, बैंक, मॉल, बाजारों, सार्वजनिक स्थानों पर चेतावनी पोस्टर, पम्पलेट एवं बैनर चस्पा करने के निर्देशों के क्रम में आज जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में अवस्थित बैंक, पोस्ट ऑफिस, शॉपिंग मॉल, […]
डीएम ने संस्थानों बिना मास्क के किसी को प्रवेश न देने के दिए निर्देश

You May Like