तिब्बती मार्केट में खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी

News Hindi Samachar

देहरादून:  तिब्बती मार्केट में एक व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शहर में बुधवार को तड़के तिब्बती मार्केट में एक दुकान के अंदर खून से लथपथ शव मिला। सुबह यहां पहुंचे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची डालनवाला पुलिस जांच में जुट गई है। मौका मुआयना के लिए एसपी सिटी श्वेता चैबे भी घटना स्थल पर पहुंचीं। जानकारी के मुताबिक मरने वाले की पहचान संजय बिष्ट उम्र 50 साल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि संजय तिब्बती मार्केट में एक रेस्टोरेंट में 20-25 साल से रहता था। उसकी कनपट्टी पर गोली लगी है। मौके से देसी तमंचा बरामद हुआ है। प्रथम दृष्टया पुलिस इसे आत्महत्या मानकर चल रही है। डालनवाला इंस्पेक्टर मणि भूषण श्रीवास्तव ने बताया कि प्राथमिक जांच में मृतक द्वारा खुद को गोली मारना प्रतीत हो रहा है। अन्य कारणों की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कोरोना को देखते हुए कार्तिक पूर्णिमा स्नान हरिद्वार प्रशासन ने किया स्थगित

हरिद्वार:   30 नवम्बर को कार्तिक पूर्णिमा का स्नान पर्व है। इस स्नान पर्व के दौरान पूर्व वर्षो में देश के विभिन्न भागों यथा दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश आदि राज्यों से लाखों की सख्ंया में श्रद्धालुगणों ंका हरिद्धार के विभिन्न गंगा घाटों में गंगा स्नान हेतु आवागमन होता हैं। वर्तमान […]
कोरोना को देखते हुए कार्तिक पूर्णिमा स्नान हरिद्वार प्रशासन ने किया स्थगित

You May Like