गर्मी और चर्बी की जगह भर्ती पर होनी चाहिए बात: प्रियंका

News Hindi Samachar

साहिबाबाद। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अपने चरम पर है। कांग्रेस की उत्तर प्रदेश में अपना दमखम दिखाने की कोशिश कर रही है। प्रियंका गांधी राज्य में लगातार पार्टी का नेतृत्व कर रही हैं। इसी कड़ी में प्रियंका गांधी आज साहिबाबाद पहुंची थीं जहां उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में डोर-टू-डोर कैंपेन किया। प्रियंका गांधी ने दावा किया कि चुनाव में जनता की बात होनी चाहिए, विकास की बात होनी चाहिए। उन्होंने हाल में ही उत्तर प्रदेश में हुई कुछ टिप्पणियों पर भी करारा प्रहार किया। प्रियंका ने कहा कि चुनाव प्रचार में गर्मी और चर्बी की बात नहीं होनी चाहिए बल्कि भारतीय और भर्ती के बारे में बात होनी चाहिए। आपको बता दें कि प्रियंका गांधी लगातार पश्चिमी उत्तर प्रदेश का दौरा कर रही हैं और प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार भी कर रही हैं।

कांग्रेस को कितनी सीटें आएंगी के सवाल पर प्रियंका ने कहा कि मैं कोई ज्योतिषी नहीं हूं। मेरा काम मेहनत करना है और मैं मेहनत कर रही हूं। मैं जनता के बीच जा रही हूं और उनके मुद्दों की बात भी कर रही हूं। प्रियंका ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में जिस तरह की राजनीति होती चली आई है, उसे अब बदलनी होगी। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता बदलाव चाहती है। यहां विकास की बात होनी चाहिए। प्रियंका ने कहा कि दुकानदार त्रस्त हैं, छोटे व्यापारी को नुकसान झेलना पड़ रहा है। वह लॉक डाउन के बाद की परेशानियों से भी उबर नहीं पाए हैं। ऐसे में उनकी समस्याओं का निदान भी होना चाहिए।

प्रियंका ने कहा कि पार्टियों को यह बताना चाहिए कि वह उत्तर प्रदेश में किस तरह का विकास करेंगे, शिक्षा के किस तरह की सुविधाएं देंगे, स्वास्थ्य के क्षेत्र में क्या परिवर्तन करेंगे। प्रियंका लगातार महंगाई और बेरोजगारी का भी मुद्दा उठा रही है और युवाओं से बात भी कर रही हैं। उन्होंने स्थानीय लोगों से भी बातचीत की और उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के लिए स्थानीय लोगों से समर्थन मांगते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव जाति या धर्म के नहीं, बल्कि विकास के मुद्दों पर लड़ा जाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कश्मीरी पंडित झेल रहे हैं निर्वासन का दर्द, उनकी वापसी की प्रक्रिया में तेजी लाए सरकार: शिव सेना

नयी दिल्ली। राज्यसभा सदस्य प्रियंका चतुर्वेदी नेशुक्रवार को विगत तीन दशक से निर्वासन का दर्द झेल रहे कश्मीरी पंडितों का उच्च सदन में मामला उठाया और केंद्र सरकार से मांग की कि वह पारगमन आवास इकाइयों (ट्रांसिट एकोमोडेशन यूनिट्स) के निर्माण कार्य में तेजी लाए और घाटी में उनकी वापसी […]
कश्मीरी पंडित झेल रहे हैं निर्वासन का दर्द, उनकी वापसी की प्रक्रिया में तेजी लाए सरकार: शिव सेना

You May Like