72 प्रतिशत रेटिंग के साथ टॉप पर पीएम मोदी, बाइडेन, जॉनसन को पीछे छोड़ा

News Hindi Samachar

नयी दिल्ली। अमेरिका की एक पॉलिटिकल इंटेलिजेंस कंपनी मॉर्निंग कंसल्ट ने एक ताजा सर्वे किया है। उस सर्वे में ये बताया गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय दुनियाभर में सबसे ज्यादा लोकप्रिय नेता हैं। प्रधानमंत्री मोदी की अप्रूवल रेंटिग 72 प्रतिशत है। यानी 72 प्रतिशत लोगों में प्रधानमंत्री की स्वीकार्यता है। जबकि अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन की अप्रूवल रेटिंग 41 प्रतिशत है। ब्रिटेन के प्रधानंमंत्री बोरिस जॉनसन की स्वीकार्यता भी 41 प्रतिशत ही है। अमेरिकी शोध फर्म मॉर्निंग कंसल्ट द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, पीएम मोदी 13 विश्व नेताओं की सूची में सबसे ऊपर हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर से 72 प्रतिशत की उच्चतम रेटिंग के साथ श्ग्लोबल लीडर अप्रूवलश् रेटिंग सूची में शीर्ष पर हैं, उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन जैसे वैश्विक नेताओं को पछाड़ दिया है। पीएम मोदी सूची में सबसे ऊपर हैं और उसके बाद मेक्सिको के राष्ट्रपति लोपेज़ ओब्रेडोर 64 प्रतिशत, इटली के प्रधान मंत्री मारियो ड्रैगी 57 प्रतिशत, फुमियो किशिदा 47 प्रतिशत पर हैं। जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज़ 42 प्रतिशत पर हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे-इन, ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन और कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो सभी ने 41 फीसदी रेटिंग हासिल की। स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज 37 फीसदी, ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों 35 फीसदी पर हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सुरजेवाला, रागिनी नायक एवं सचिन पायलट कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए प्रचार करेंगे

देहरादून। उत्तराखण्ड में गतिमान विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के केन्द्रीय नेता एवं स्टार प्रचारक रणदीप सिंह सुरजेवाला, कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता रागिनी नायक एवं सचिन पायलट उत्तराखण्ड के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी प्रत्याशियों के लिए प्रचार करेंगे। उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कंाग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि […]
सुरजेवाला, रागिनी नायक एवं सचिन पायलट कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए प्रचार करेंगे

You May Like