महिलाओं के लिए स्वरोजगार प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ

News Hindi Samachar

देहरादून। पंजाब नेशनल बैंक ऑफ कॉमर्स ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान की ओर से केदारावाला में महिलाओं के लिए स्वरोजगार प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत की गई। दस दिनों तक चलने वाले शिविर में महिलाओं को जैविक कृषि और पशु पालन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके साथ ही महिलाओं को बाजार, विपणन संबंधी जानकारी भी दी जाएगी।

प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत पर पंजाब नेशनल बैंक के अधिकारी अभिषेक व्यास ने कहा कि समाज के समावेशी विकास के लिए महिलाओं का आत्मनिर्भर होना जरूरी है। इसके लिए समाज की शिक्षित महिलाओं को अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बनने के साथ ही उन्हें स्वरोजगार से जुड़ने को प्रेरित करना चाहिए। कहा कि देश की आधी आबादी महिलाओं की है, लेकिन विकास योजनाओं और आर्थिक संसाधनों को बढ़ाने में महिलाओं की हिस्सेदारी कम है। लिहाजा महिलाओं का स्वरोजगार से जुड़कर आत्मनिर्भर होना जरूरी है। इस दौरान भावना सिंह, वासिफ अली, कल्पना बिष्ट, हिमांशु घिल्डियाल, जहांगीर आलम, नवीन नेगी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नैनीताल जिले की 6 सीटों पर पार्टी प्रत्याशियों की जीत का दावा

हल्द्वानी। भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में विधान सभा चुनावों में जिले की सभी 6 सीटों पर पार्टी प्रत्याशियों की जीत का दावा किया गया। वक्ताओं ने कहा कि विधान सभा चुनाव के दौरान हर कार्यकर्ता ने कड़ी मेहनत की। जिसके लिए पदाधिकारियों ने पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। भाजपा […]
नैनीताल जिले की 6 सीटों पर पार्टी प्रत्याशियों की जीत का दावा

You May Like