सत्ता में आए तो गरीबों को पांच साल तक मुफ्त राशन, एक किलोग्राम घी देंगे: अखिलेश यादव

News Hindi Samachar

रायबरेली। उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा चुनाव के बाद राशन नहीं दिए जाने का दावा करते हुए समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को कहा कि अगर उनकी सरकार बनी तो पांच साल तक गरीबों को मुफ्त राशन के अलावा स्वास्थ्य बेहतर करने के लिए एक किलोग्राम घी भी दिया जाएगा। अखिलेश यादव ने कहा, ‘‘ इस समय गरीबों को जो राशन मिल रहा है, वह केवल चुनाव तक मिलने वाला है। चुनाव के बाद यह नहीं मिलेगा। पहले इसे नवंबर तक दिया जाना था, लेकिन जब उत्तर प्रदेश चुनाव की घोषणा की गई, तो उन्होंने कहा कि मुफ्त राशन मार्च तक मिलेगा।

दिल्ली के बजट में राशन का पैसा नहीं रखा है, क्योंकि वह जानते हैं कि मार्च में चुनाव खत्म हो जाएगा।’’ समाजवादी पार्टी के प्रमुख ने कहा, ‘‘समाजवादियों ने पहले भी राशन दिया था। जब तक सपा की सरकार है, हम अपने गरीबों को राशन देंगे। इसके साथ ही हम एक साल में सरसों का तेल के साथ-साथ दो सिलेंडर भी देंगे और गरीबों के स्वास्थ्य को बेहतर करने के लिए उन्हें एक किलोग्राम घी भी दिया जाएगा।’’ यादव ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा वितरित किए जा रहे राशन की गुणवत्ता खराब थी और नमक में कांच के कण पाए जाने की भी खबरें आई थीं।

उन्होंने पूछा कि क्या नमक गुजरात से नहीं आ रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में 11 लाख सरकारी रिक्तियां हैं और सपा सरकार उन पदों को भरकर युवाओं को रोजगार देगी। यादव ने कहा, ‘‘भाजपा नेता घर-घर जाकर वोट मांग रहे थे। उनके वरिष्ठ नेता पर्चे बांट रहे थे… लेकिन अब वह अभियान बंद हो गया है क्योंकि जब उन्होंने कुछ गांवों का दौरा किया, तो लोगों ने उन्हें खाली गैस सिलेंडर दिखाया। जिस दिन से लोगों ने खाली सिलेंडर दिखाया, भाजपा नेताओं का घर-घर जाकर प्रचार बंद हो गया।’’ राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए सपा प्रमुख ने कहा कि भाजपा सरकार के तहत कानून-व्यवस्था की स्थिति चरमरा गई है। उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘हिरासत में सबसे ज्यादा मौतें भाजपा सरकार के दौरान हुई हैं। इस डबल इंजन वाली सरकार में भ्रष्टाचार भी दोगुना हो गया है।’’ सपा अध्यक्ष ने मतदाताओं से रायबरेली के समाजवादी पार्टी के उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान करने की भी अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भारत-श्रीलंका सीरीज के लिए बीसीसीआई ने जारी किया नया शेड्यूल्ड, लखनऊ में होगा पहला टी20 मुकाबला

मुंबई। भारतीय क्रिकेट टीम फिलहाल वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू श्रृंखला खेल रही है। वेस्टइंडीज के बाद भारतीय टीम का मुकाबला श्रीलंका से होगा। श्रीलंकाई टीम भारत के दौरे पर आएगी। हालांकि बीसीसीआई ने आज श्रीलंका के खिलाफ घरेलू श्रृंखला के लिए शेड्यूल में बदलाव की घोषणा की है। बीसीसीआई की […]
भारत-श्रीलंका सीरीज के लिए बीसीसीआई ने जारी किया नया शेड्यूल्ड, लखनऊ में होगा पहला टी20 मुकाबला

You May Like