पंजाब सीएम चन्नी के भैया वाले बयान को नीतीश कुमार ने बताया बकवास

News Hindi Samachar

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने, पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के “भैया” वाले बयान को लेकर बृहस्पतिवार को उनकी आलोचना की। कुमार ने संवाददाताओं से कहा कि चन्नी को इसकी कोई जानकारी नहीं है कि बिहार के लोगों ने पंजाब की कितनी सेवा की है। कुमार ने कहा, “यह सब बकवास है। मैं चकित हूं कि लोग ऐसी चीजें कैसे कह सकते हैं।

क्या उन्हें (चन्नी) यह पता नहीं है कि बिहार के कितने लोग वहां (पंजाब में) रहते हैं और उन्होंने उस क्षेत्र की कितनी सेवा की है।” नीतीश कुमार की सहयोगी पार्टी भाजपा ने, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा पर चन्नी के इस बयान को प्रोत्साहन देने का आरोप लगाया है। इस बाबत पूछे गए सवाल का कुमार ने कोई जवाब नहीं दिया। चन्नी ने पंजाब में एक चुनावी सभा में कहा था कि राज्य की जनता को उत्तर प्रदेश, बिहार और दिल्ली से आने वाले “भैया” लोगों को प्रवेश नहीं देना चाहिए। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में वाद्रा को चन्नी के बगल में खड़ी होकर ताली बजाते देखा जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

केशव प्रसाद मौर्य की सिराथू सीट पर नुक्कड़ नाटक के जरिए हो रहा प्रचार

कौशाम्बी (उप्र)। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य स्टार प्रचारक के रूप में भारतीय जनता पार्टी के लिए पूरे प्रदेश में प्रचार कर रहे हैं,वहीं उनके अपने चुनाव क्षेत्र सिराथू में पेशेवर रंगकर्मी प्रचार में लगे हुए हैं। इस सीट पर मौर्य का मुकाबला समाजवादी पार्टी की पल्लवी पटेल […]
केशव प्रसाद मौर्य की सिराथू सीट पर नुक्कड़ नाटक के जरिए हो रहा प्रचार

You May Like