प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू ने उत्तर प्रदेश दिवस पर राज्य के लोगों को दीं शुभकामनाएं

News Hindi Samachar
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्म ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रपति मुर्मू ने ट्वीट किया, उत्तर प्रदेश दिवस पर राज्य के निवासियों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। सर्वाधिक जनसंख्या वाला यह राज्य संस्कृति, साहित्य, कला, राजनीति और सामाजिक परिवर्तन के आदर्श प्रस्तुत करता रहा है। मैं उत्तर प्रदेश के प्रतिभाशाली और परिश्रमी निवासियों के स्वर्णिम भविष्य की मंगल कामना करती हूं। उल्लेखनीय है कि 24 जनवरी 1950 को संयुक्त प्रांत का नाम बदलकर उत्तर प्रदेश कर दिया गया। पूर्व राज्यपाल राम नाईक की पहल पर पहला दिवस मनाया गया था। मई 2017 में तत्कालीन उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रत्येक वर्ष 24 जनवरी को यूपी दिवस मनाने की घोषणा की। पीएम मोदी ने दी यूपी स्थापना दिवस की शुभकामनाएं- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में इस राज्य के विकास ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। पहले उत्तर प्रदेश को संयुक्त प्रांत के नाम से जाना जाता था। 24 जनवरी 1950 को इस राज्य को उत्तर प्रदेश के रूप में पहचान मिली। मोदी ने एक ट्वीट में कहा, उत्तर प्रदेश दिवस पर वहां के लोगों को ढेरों शुभकामनाएं। बीते कुछ वर्षों में राज्य के विकास ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। उन्होंने कहा, उत्तर प्रदेश के लोगों ने कई क्षेत्रों में मिसाल कायम की है। मैं देश की प्रगति में अहम योगदान दे रहे इस प्रदेश की निरंतर समृद्धि की कामना करता हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव पूरी ताकत के साथ लड़ेंगे : आप

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) ने कहा कि जब भी जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव होंगे वह पूरी ताकत और राजनीतिक शक्ति के साथ उसे लड़ेगी। आप के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) संदीप पाठक की अध्यक्षता में यहां हुई पार्टी की एक बैठक में यह फैसला किया गया। पाठक पार्टी के चुनावी रणनीतिकार […]
जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव पूरी ताकत के साथ लड़ेंगे : आप

You May Like