नैनीताल जिले की 6 सीटों पर पार्टी प्रत्याशियों की जीत का दावा

News Hindi Samachar

हल्द्वानी। भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में विधान सभा चुनावों में जिले की सभी 6 सीटों पर पार्टी प्रत्याशियों की जीत का दावा किया गया। वक्ताओं ने कहा कि विधान सभा चुनाव के दौरान हर कार्यकर्ता ने कड़ी मेहनत की। जिसके लिए पदाधिकारियों ने पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

भाजपा के कुमाऊं संभाग कार्यालय में हुई बैठक में प्रदेश महामन्त्री सुरेश भट्ट ने कहा कि विधानसभा चुनावों में पार्टी को बड़ी सफलता मिलने जा रही है। अब हमें भविष्य में होने वाले चुनावों की तैयारियां शुरू करनी होगी। क्योंकि भाजपा कार्यकर्ता हमेशा चुनाव के लिए तैयार रहता है। जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने कहा कि चुनावों के दौरान बड़ी संख्या में दूसरे दलों से लोग भाजपा में शामिल हुए हैं। ऐसे सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही भाजपा के कार्यक्रम आने वाले हैं। सभी कार्यकर्ताओं को मिलकर उन्हें सफल बनाना होगा। बैठक में भाजपा जिला महामन्त्री प्रदीप जनौटी व कमलनयन जोशी, कुमाऊं मीडिया प्रभारी उमेश शर्मा, प्रताप बिष्ट, संजय दुम्का, हरिमोहन अरोरा, प्रताप बोरा, संजीव शर्मा, बिन्देश गुप्ता, चन्दन बिष्ट, विनीत अग्रवाल, नवीन भट्ट, दीपक जोशी, नारायण बिष्ट, प्रतिभा जोशी, योगेश रजवार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एसजेवीएन ने सौर ऊर्जा परियोजनाओं के विकास के लिए आरईआईएल के साथ एमओयू साइन किया

देहरादून। एसजेवीएन लिमिटेड ने देश भर में विभिन्न स्थानों में एसजेवीएन द्वारा स्थापित की जाने वाली सौर ऊर्जा परियोजनाओं के विकास में परामर्शी सेवाएं प्रदान करने के लिए आरईआईएल (राजस्थान इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंस्ट्रूमेंटस लिमिटेड) के साथ एक एमओयू हस्घ्ताक्षरित किया है। आरईआईएल, भारी उद्योग मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण में भारत […]
एसजेवीएन ने सौर ऊर्जा परियोजनाओं के विकास के लिए आरईआईएल के साथ एमओयू साइन किया

You May Like