आप से डरकर एकजुट हुए सारे नेता: केजरीवाल

News Hindi Samachar

नयी दिल्ली। पंजाब में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत तेज हो गई है। इसी बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संजोयक अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को सत्तारूढ़ कांग्रेस से लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) तक सभी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी से डरकर सभी नेता एकजुट हो गए हैं।

उन्होंने कहा कि मोदी जी, प्रियंका गांधी, राहुल गांधी सभी कह रहे हैं कि पिछले 10 साल से केजरीवाल देश के 2 टुकड़े करने की योजना बना रहा है। ये हो सकता है क्या ? 10 साल में 3 साल कांग्रेस सरकार थी, 7 साल से भाजपा सरकार है, इनकी सिक्योरिटी एजेंसी क्या कर रही थी, क्या ये लोग सो रहे थे।

उन्होंने कहा कि शायद मैं दुनिया का सबसे प्यारा आतंकवादी होऊंगा जो स्कूल बनवाता है, बुजुर्गाे को तीर्थयात्रा करवाता है। आज तक कोई ऐसा आतंकवादी पैदा नहीं हुआ है जो सड़के बनवाता है। बिजली फ्री देता है।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने सबसे पहले मुझ पर आरोप लगाया था और अगले दिन प्रधानमंत्री मोदी ने वही भाषा इस्तेमाल की। मैंने यह सोचा नहीं था कि प्रधानमंत्री जी भी राहुल गांधी की नकल करेंगे। केजरीवाल ने कहा कि अबकी बार एक अच्छी पार्टी आई है आम आदमी पार्टी, इससे डरके सारे भ्रष्टाचारी इकट्ठा हो गए हैं। कांग्रेस, भाजपा, अकाली सब पिछले कुछ दिनों से मिलकर आम आदमी पार्टी को हराने में लग गए। सब एक ही भाषा बोल रहे हैं, हमें गालियां दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महाकाल मंदिर में हिजाब पहनकर घुसी महिला, दिमागी रूप से विक्षिप्त बताई जा रही है महिला

भोपाल। मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर में महाकाल मंदिर में सुबह 8 बजे के करीब एक महिला हिजाब पहनकर मंदिर में घुस गई। जिसके बाद मंदिर में हड़कंप मच गया। महिला की पोशाक देखकर नंदी हॉल के पास खड़े सुरक्षा कर्मियों ने महिला को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर […]
महाकाल मंदिर में हिजाब पहनकर घुसी महिला, दिमागी रूप से विक्षिप्त बताई जा रही है महिला

You May Like