हरियाणा की बेटी ने यूक्रेन छोड़ने से किया इनकार

News Hindi Samachar

नयी दिल्ली। रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध जारी है। यूक्रेन से आने वाली हर तस्वीर दिल को दहला दे रही है। यूक्रेन में जो लोग भी हैं, उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भारत के भी हजारों लोग यूक्रेन में फंसे हुए हैं जिन्हें वहां से सुरक्षित वापस लाने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। यूक्रेन से भारतीय छात्र लगातार सोशल मीडिया के जरिए वापस भारत लौटने की गुहार लगा रहे हैं। वहां की भयानक मंजर को देखने के बाद सभी वापस अपने मुल्क लौटना चाहते हैं। जो भारत लौट रहे हैं, वह लगातार भगवान के साथ-साथ सरकार का भी शुक्रिया कर रहे हैं। इन सबके बीच हरियाणा की एक लड़की ने भारत लौटने से इनकार कर दिया है।

जाहिर सी बात है कि यह आश्चर्य की बात है क्योंकि यूक्रेन में जिस तरह की परिस्थिति है वहां रहना काफी मुश्किल है। ऐसे में कोई भारतीय वहां से लौटने से इंकार कर रहा है तो जाहिर सी बात है इसके पीछे कुछ ना कुछ बड़ा कारण रहा होगा। हरियाणा की एक छात्रा यूक्रेन में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही है। लेकिन उन्होंने बड़ा फैसला लिया है जो हर कोई को हैरान करने वाला है। एक समाचार पत्र के मुताबिक हरियाणा की इस लड़की का नाम नेहा है जो 17 वर्ष की है और यूक्रेन में पेइंग गेस्ट में रह रही हैं। उस पेइंग गेस्ट का मालिक के युद्ध में स्वेच्छा से यूक्रेनी सेना में अपनी सेवा देने के लिए शामिल हो गया है। नेहा ने अपने मालिक के घर को सुरक्षित रखने के लिए भारत लौटने से इनकार कर दिया है।

दरअसल, नेहा जिस पेन गेस्ट में रहती है उसके मालिक के तीन बच्चे और पत्नी भी नेहा के साथ हैं। नेहा ने उनका ख्याल रखने के लिए भारत लौटने से इनकार कर दिया है। नेहा ने अपनी मां से कहा है कि मैं रहूं या ना रहूं, लेकिन मैं इन बच्चों और उनकी मां को इस स्थिति में नहीं छोड़ सकते। नेहा के पिता भी आर्मी में थे। नेहा ने पिछले साल ही मेडिकल कॉलेज में दाखिला लिया है। नेहा हरियाणा की चरखी दादरी की रहने वाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पल्स पोलियो 2020-21 का राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान आज शुरू

चंडीगढ़। पल्स पोलियो 2020-21 का राष्ट्रीय टीकाकरण (एनआईडी) अभियान आज राज्य के सभी जिलों में शुरू किया गया जिसमें राज्य की पोलियो मुक्त स्थिति को बनाए रखने के लिए पहले दिन बूथ गतिविधि की गई । कोविड-19 महामारी के वर्तमान परिदृश्य को देखते हुए सभी स्वास्थ्य अधिकारी और अग्रिम पंक्ति […]
पल्स पोलियो 2020-21 का राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान आज शुरू

You May Like