पुष्कर सिंह धामी ने कि अमित शाह से मुलाकात, जानिए दोनों के बीच हुई क्या सीयासी चर्चा

News Hindi Samachar

नयी दिल्ली। उत्तराखंड के कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को संसद में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की। उनके साथ राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी भी थे। इससे पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भाजपा प्रदेश नेतृत्व के साथ चुनावों के बाद की समीक्षा की।

अमित शाह से मिले पुष्कर सिंह धामी

पुष्कर सिंह धामी अमित शाह से मिले और उन्होंने पुष्पगुच्छ देकर शाह का अभिनंदन किया। सूत्रों का कहना है कि धामी की काफी देर तक शाह के साथ चुनावी नतीजों को लेकर चर्चा हुई। शाह ने उत्तराखंड में दोबारा बीजेपी को दो तिहाई बहुमत मिलने पर बधाई दी। माना जा रहा है कि शाह ने खटीमा से हार की वजह के बाबत भी धामी से पूछा और भरोसा दिया कि भविष्य में सब अच्छा ही रहेगा।

इससे पहले पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार की राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात हुई। सूत्रों ने बताया कि नड्डा ने कई विधानसभा क्षेत्रों में उम्मीदवारों की जीत और हार का फीडबैक लिया। इसके साथ ही 19 मार्च को होने वाली संभावित विधायक दल की बैठक को लेकर भी चर्चा की।

इस दौरान उत्तराखंड चुनाव प्रभारी प्रहलाद जोशी, उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत गौतम के साथ ही सह प्रभारी लाकेट चटर्जी, रेखा वर्मा और आरपी सिंह भी मौजूद रहे। जेपी नड्डा ने उत्तराखंड में चुनाव प्रबंधन में लगी टीम को भी बधाइयां दी।

होली के बाद बैठक में सीएम को लेकर तस्वीर होगी साफ

भाजपा विधायक दल की बैठक होली के तुरंत बाद 19 मार्च को होने की संभावना है। केंद्रीय रक्षा मंत्री और प्रवेशक राजनाथ सिंह ओरछा पर्यवेक्षक मीनाक्षी लेखी भी इसी दिन पहुंचेंगे। सूत्रों ने बताया कि भाजपा हाईकमान उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री का नाम तय कर चुका है। मुख्यमंत्री की दौड़ में कार्यवाहक सीएम धामी, निवर्तमान कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, धन सिंह रावत के साथ ही विधायक रितु खंडूड़ी, का नाम चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भगवंत मान ने पंजाब के 17वें मुख्यमंत्री के रूप में ली शपथ, पगड़ी पहनकर समारोह में शामिल हुए केजरीवाल

चंडीगढ़। भगवंत मान ने पंजाब के मुख्यमंत्री पद एवं गोपनियता की शपथ ली। भगवंत मान को राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने शपथ दिलाई। इस समारोह में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया समेत कई नेता पगड़ी पीली पहनकर शामिल हुए। आपको बता दें कि भगवंत मान […]
भगवंत मान ने पंजाब के 17वें मुख्यमंत्री के रूप में ली शपथ, पगड़ी पहनकर समारोह में शामिल हुए केजरीवाल

You May Like