सोनिया-राहुल से मुलाकात के बाद बदले भूपेंद्र सिंह हुड्डा के सुर

News Hindi Samachar

नयी दिल्ली। कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात के बाद जी-23 खेमे के नेता माने जाने वाले भूपेंद्र सिंह हुड्डा की सुर बदले बदले दिखाई दे रहे हैं। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने साफ कहा है कि कांग्रेस आलाकमान ने उन्हें हर जगह पूरा सम्मान देता है। कांग्रेस का जी-23 समूह क्या है, इसके बारे में उन्हें पता नहीं है।

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा पार्टी नेतृत्व से इस बात को लेकर चर्चा हुई है कि पार्टी को किस तरह से मजबूत बनाया जाए। इसके साथ ही कांग्रेस आलाकमान को हरियाणा के सियासी हालात के बारे में भी बताया गया। आपको बता दें कि हाल ही में भूपेंद्र सिंह हुड्डा की मुलाकात दिल्ली में सोनिया गांधी और राहुल गांधी से हुई है।

पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व से मिलने के बाद भूपेंद्र सिंह हुड्डा चंडीगढ़ लौट आए थे। हुड्डा ने विधानसभा के बजट सत्र में भी भाग लिया और वक्त वक्त पर अपनी पार्टी के विधायकों के साथ राजनीतिक मंत्रणा भी की। भूपेंद्र सिंह हुड्डा जिस तरह से पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के प्रति नरम हुए हैं उससे लगता तो यही है कि कांग्रेस का आलाकमान असंतुष्ट खेमे को साथ लेकर चलना चाह रहा है।

आपको यह भी बता दें कि हरियाणा में हुड्डा समर्थक लगातार संगठनात्मक बदलाव की बात कर रहे हैं। जब कैप्टन अमरिंदर सिंह को पंजाब से रवाना किया गया था, तब ये बातचीत और गतिविधियां थोड़े समय के लिए बंद हो गई थी, लेकिन एक बार फिर ये गतिविधियां तेज होती दिख रही हैं।

मीडिया के सवाल करने पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा मेरी आलाकमान से उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यों के चुनावी नतीजों पर चर्चा हुई है। हमने हरियाणा के मसलों पर भी चर्चा की है। पार्टी को कैसे आगे बढ़ाया जाए और कैसे मजबूती से काम किया जाए इस पर भी चर्चा की गई है। एक सवाल के जवाब में हुड्डा ने कहा कि ळ-23 क्या होता है उन्हें नहीं पता है। आपको बता दें ळ-23 कांग्रेस का असंतुष्ट खेमा है जो पार्टी में नेतृत्व परिवर्तन पर जोर दे रहा है।

उन्होंने कहा हरियाणा कांग्रेस में कोई बदलाव नहीं हो रहा है, इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है। कई बार अखबार उन्हें और उनके बेटे दीपेंद्र को कई पदों का दावेदार बता देते हैं। उन्होंने कहा मैं और मेरा बेटा किसी पद के दावेदार नहीं है। पार्टी नेतृत्व में जो जिम्मेदारी देता है, हम उसको निभाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दिल्ली में तीन करोड़ से अधिक महिलाओं ने मुफ्त बस यात्रा सुविधा का लाभ उठाया: सिसोदिया

नयी दिल्ली। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शुक्रवार को विधानसभा को अवगत कराया कि तीन करोड़ से अधिक महिलाओं ने राजधानी में सार्वजनिक परिवहन बसों में मुफ्त यात्रा सुविधा का लाभ उठाया। सिसोदिया दिल्ली विधानसभा में 2021-22 के परिणाम बजट (आउटकम बजट) की स्थिति रिपोर्ट पेश कर रहे […]
दिल्ली में तीन करोड़ से अधिक महिलाओं ने मुफ्त बस यात्रा सुविधा का लाभ उठाया: सिसोदिया

You May Like