बिहार दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई, कहा- देश के विकास के लिए हर क्षेत्र में अतुलनीय योगदान

News Hindi Samachar
नई दिल्ली:  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को बिहार के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को बधाई दी और इस गौरवशाली भूमि की लोकतंत्र की जननी के रूप में सराहना की। बिहार दिवस हर साल 22 मार्च को मनाया जाता है। वर्ष 1912 में इसी दिन बंगाल प्रांत से अलग होकर बिहार एक स्वतंत्र राज्य के रूप में अस्तित्व में आया था। राष्ट्रपति ने ट्वीट किया, बिहार दिवस पर राज्य के सभी निवासियों को शुभकामनाएं। भगवान महावीर, भगवान बुद्ध और गुरु गोविंद सिंह जी से जुड़ी यह गौरवमयी धरती, लोकतंत्र की जननी भी है। बिहार के परिश्रमी एवं प्रतिभावान लोग विकास और समृद्धि की नयी गाथाएं लिखेंगे, यह मेरा दृढ़ विश्वास है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को बिहार दिवस के अवसर पर राज्य के लोगों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि बिहार के लोगों ने अपनी लगन और कठिन परिश्रम से एक विशेष पहचान बनाई है तथा वे देश के विकास के लिए हर क्षेत्र में अतुलनीय योगदान दे रहे हैं। बिहार दिवस हर साल 22 मार्च को मनाया जाता है। वर्ष 1912 में इसी दिन बंगाल प्रांत से अलग होकर बिहार एक स्वतंत्र राज्य के रूप में अस्तित्व में आया था। मोदी ने ट्वीट कर कहा, बिहार दिवस पर राज्य के मेरे सभी भाई-बहनों को बहुत-बहुत बधाई! अपने समृद्ध इतिहास और जीवंत संस्कृति के लिए प्रसिद्ध बिहार के लोग देश के विकास के लिए हर क्षेत्र में अतुलनीय योगदान दे रहे हैं। अपनी लगन और कठिन परिश्रम से उन्होंने एक विशेष पहचान बनाई है। केंद्रीय गृह मंत्रीअमित शाह ने कहा, सभी को बिहार दिवस की शुभकामनाएँ। प्राचीन काल से ही बिहार भारतवर्ष की शिक्षा और नीतियों का केंद्र रहा है। मोदी जी के नेतृत्व में हम भारत के इस सिरमौर की प्रतिष्ठा, संपन्नता और वैभव को पुनर्स्थापित करने के लिए संकल्पित हैं। प्रदेशवासियों की निरंतर खुशहाली की कामना करता हूँ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कैंसर मुक्त हुई नवरातिलोवा, टीवी कमेंट्री पर लौटी 

लंदन: महान टेनिस खिलाड़ी मार्तिना नवरातिलोवा ने कहा है कि वह गले और स्तन के कैंसर से उबर चुकी हैं और मियामी ओपन के जरिये टीवी चैनल के लिये अपने काम पर लौट आई हैं । 18 बार की ग्रैंड स्लैम एकल चैम्पियन ने कहा वापसी करके अच्छा लग रहा है […]
कैंसर मुक्त हुई नवरातिलोवा, टीवी कमेंट्री पर लौटी 

You May Like