आप सरकार बच्चा पार्टी, अभी दूध के दांत भी नहीं टूटे हैं: अनिल विज

News Hindi Samachar

चंडीगढ़। हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने पंजाब सरकार को लेकर बड़ा निशाना साधा है। मीडिया से बात करते हुए अनिल विज ने आम आदमी पार्टी को बच्चा पार्टी करार देते हुए मुद्दों की पर्याप्त जानकारी नहीं होने का आरोप लगाया है। हरियाणा के गृह मंत्री विज ने कहा कि अभी पंजाब सरकार के दूध के दांत भी नहीं टूटे हैं। इस पार्टी का जन्म धोखे से हुआ है। अन्ना हज़ारे के आंदोलन में कहीं भी ये एजेंडा नहीं था कि राजनीतिक पार्टी बनाई जाएगी।

अनिल विज ने कहा कि पंजाब में जो सरकार आई है ये श्बच्चा पार्टीश् है इन्हें मुद्दों की पूरी जानकारी नहीं है। चंडीगढ़ का मुद्दा है लेकिन वह अकेला मुद्दा नहीं है उसके साथ एसवाईएल का जल का मुद्दा है, हिंदी भाषी क्षेत्र के मुद्दे हैं तो इन सबका फैसला होगा किसी एक का नहीं।

गौरतलब है कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हाल ही में एक बयान दिया था जिसमें उन्होंने कहा था कि चंडीगढ़ पंजाब को स्थानांतरित करने का प्रस्ताव सर्वसमम्मति से पारित किया गया है। पंजाब के मुद्दों और अधिकारों के लिए हम केंद्र सरकार से संपर्क करेंगे और राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व गृह मंत्री से वक्त मांगेंगे। जरूरत पड़ी तो पंजाब के अधिकारों के लिए जहां भी जाना हो जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापार समझौते से छात्रों, पेशेवरों एवं पयर्टकों को होगी सुगमताः पीएम मोदी

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आस्ट्रेलिया के साथ संपन्न आर्थिक सहयोग एवं व्यापार समझौते को मौजूदा कारोबारी संभावनाओं के पूर्ण उपयोग में मददगार होने की उम्मीद जताते हुए शनिवार को कहा कि इससे दोनों देशों के बीच छात्रों, पेशेवरों एवं पर्यटकों का आदान-प्रदान भी सुगम होगा। वाणिज्य एवं उद्योग […]
भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापार समझौते से छात्रों, पेशेवरों एवं पयर्टकों को होगी सुगमताः पीएम मोदी

You May Like