पंजाब पीसीसी के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने राहुल गांधी से मुलाकात की

News Hindi Samachar

नयी दिल्ली। कांग्रेस की पंजाब इकाई के नवनियुक्त अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, विधायक दल के नेता प्रताप सिंह बाजवा तथा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कुछ अन्य पदाधिकारियों ने सोमवार को यहां राहुल गांधी से मुलाकात की। राहुल गांधी के आवास पर हुई इस ‘शिष्टाचार मुलाकात’ के दौरान वड़िंग और बाजवा के अलावा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष भारत भूषण आसु, विधायक दल के उप नेता राजकुमार छब्बेवाल और प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी मौजूद थे।

इस मुलाकात के बारे में पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने कहा, ‘‘राहुल जी हमारे नेता हैं और उनके साथ हमारी यह शिष्टाचार मुलाकात थी।’’ उन्होंने यह भी कहा, ‘‘अब हम सभी राज्य की आम आदमी पार्टी सरकर को जनता के समक्ष बेनकाब करेंगे, क्योंकि यह सरकार झूठ की बुनियाद पर बनी है। हम एक सशख्त विपक्ष की भूमिका निभाएंगे तथा पंजाब का हित हमारे के लिए सर्वाेपरि होगा।’’ हालिया विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को आम आदमी पार्टी से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था। इसके बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी में बदलाव किया गया है। इस चुनावी हार के बाद कांग्रेस नेतृत्व के कहने पर नवजोत सिंह सिद्धू ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कोरोना टीकाकरण पर भी पड़ने लगा कर्मचारियों की कमी का असर

कोटद्वार। कोविड-19 के तहत आउटसोर्स पर रखे गए कर्मचारियों की कमी का असर अब कोरोना टीकाकरण पर भी पड़ने लगा है। कोविड के दौरान रखे गए कर्मचारियों की सेवा समाप्ति होने के बाद अब कोविड वैक्सीनेशन सेंटर में डॉटा एंट्री ऑपरेटर की तैनाती नहीं है। अस्पताल में संविदा पर कार्यरत […]
कोरोना टीकाकरण पर भी पड़ने लगा कर्मचारियों की कमी का असर

You May Like