किच्छा में दर्दनाक हादसा, नहर में गिरी कार, नवजात समेत चार की मौत

News Hindi Samachar

मंडी समिति गेट के पास हुआ हादसा, दो लोग गंभीर रूप से घायल

हल्द्वानी। उत्तराखंड के किच्छा में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सुशीला तिवारी अस्पताल से डिलीवरी के बाद घर लौट रहा एक परिवार उस समय हादसे का शिकार हो गया जब उनकी कार मंडी समिति गेट के सामने नहर में जा गिरी। हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

कार में सवार महिला किसी तरह जान बचाने में सफल रही, लेकिन उसका तीन दिन पहले जन्मा नवजात इस हादसे में नहीं बच सका। महिला के पति की भी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद तुरंत फायर स्टेशन की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाया। बचाव कार्य के दौरान एक फायर कर्मी बहाव में बह गया, लेकिन उसने कार चालक को बचाते हुए खुद भी सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाबी पाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जयराम रमेश ने केंद्र पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- सरकार के आलोचकों को बताया जा रहा 'नक्सली', किसानों को 'खालिस्तानी'

आपातकाल की वर्षगांठ पर कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने नई दिल्ली। देश में आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। पार्टी का आरोप है कि बीते 11 वर्षों से भारत एक ‘अघोषित आपातकाल’ से गुजर रहा है, जिसमें लोकतंत्र, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और नागरिक अधिकारों पर […]
जयराम रमेश ने केंद्र पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- सरकार के आलोचकों को बताया जा रहा ‘नक्सली’, किसानों को ‘खालिस्तानी’

You May Like