नफरत और हिंसा देश को कमजोर कर रही है: राहुल गांधी

News Hindi Samachar

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को कहा कि नफरत, हिंसा और अलगाव भारत को कमजोर कर रहे हैं तथा ऐसे में न्यायप्रिय और समावेशी भारत के लिए खड़े होने की जरूरत है। उन्होंने राम नवमी पर देश के कुछ स्थानों तथा यहां जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में हुई हिंसा की पृष्ठभूमि में यह टिप्पणी की।

कांग्रेस नेता ने ट्वीट किया, ‘‘नफरत, हिंसा और अलगाव हमारे प्रिय देश को कमजोर कर रहे हैं। भाईचारे, शांति और सद्भाव के माध्यम से प्रगति का मार्ग प्रशस्त होता है। आइए, न्यायप्रिय और समावेशी भारत को सुरक्षित करने के लिए साथ खड़े होते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रोपवे में अभी भी फंसी 40 जिंदगियां, 8 लोगों को सुरक्षित निकाला गया, हेलीकॉप्टर की मदद से भेजा गया खाना

देवघर। झारखंड के देवघर जिले में बाबा बैद्यनाथ मंदिर के पास त्रिकुट पहाड़ी पर 12 रोपवे ट्रॉली आपस में टकरा गईं। इस हादसे में एक व्यक्ति के मारे जाने की खबर है। वहीं भारतीय वायुसेना ने रोपवे में फंसे लोगों को निकालने का जिम्मा उठाया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, […]
रोपवे में अभी भी फंसी 40 जिंदगियां, 8 लोगों को सुरक्षित निकाला गया, हेलीकॉप्टर की मदद से भेजा गया खाना

You May Like