लाखों की साइबर ठगी के मामले में दो गिरफ्तार

News Hindi Samachar

हल्द्वानी। उत्तराखंड एसटीएफ ने मुखानी थाना क्षेत्र में हुई साइबर ठगी के मामले में एसटीएफ ने दो ठगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए। इन आरोपियों के द्वारा 19 लाख रुपए की साइबर ठगी की घटना को अंजाम दिया गया था। एसटीएफ ने आरोपियों के पास से साढ़े तीन लाख रुपये और कई पासपोर्ट, एटीएम कार्ड के साथ इन्हें दिल्ली-एनसीआर से गिरफ्तार किया है।

पकड़े गए आरोपी दार्जिलिंग पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं, जिनके नाम सूरज तमांग और विक्रम लिम्बु हैं। सीओ एसटीएफ पूर्णिमा गर्ग ने जानकारी दी कि मुखानी थाने में 19 लाख की फेसबुक के माध्यम से साइबर ठगी का मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच एसटीएफ के पास आई थी। एसटीएफ ने गहनता से जांच करते हुए दोनों शातिर आरोपियों को दिल्ली एनसीआर से गिरफ्तार किया। इनके कनेक्शन नाइजीरियन ठगों से भी हैं। जिनको यह भारतीय बैंकों के खाते में रकम उपलब्ध करवाते थे। दिसंबर 2021 में हयात सिंह रौतेला निवासी मुखानी थाना हल्द्वानी को फेसबुक के जरिए ठगों ने लाखों का इनाम देने के लालच में अलग-अलग किस्तों में 19 लाख रुपये ठग लिए थे। कुछ दिनों बाद ठगी होने की जानकारी मिलने के बाद हयात सिंह ने सितंबर 2021 में मुखानी थाना हल्द्वानी में मुकदमा दर्ज कराया था। जिसके बाद से ही दोनों ठगों की तलाश की जा रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

डोर टू डोर कूड़ा उठाने एवं सोर्स सैग्रीगेशन को शतप्रतिशत करने के दिए निर्देश

देहरादून। मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने गुरुवार को शहरी निकायों में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के सम्बन्ध में बैठक ली। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि डोर टू डोर कूड़ा उठाने एवं सोर्स सैग्रीगेशन को 100 प्रतिशत किए जाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने सोर्स सैग्रीगेशन […]
डोर टू डोर कूड़ा उठाने एवं सोर्स सैग्रीगेशन को शतप्रतिशत करने के दिए निर्देश

You May Like