इतिहास वही बनाता है जो इतिहास को याद रखता है: गहलोत

News Hindi Samachar

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि इतिहास वही बनाता है जो इतिहास को याद रखता है।

गहलोत ने इसके साथ ही कहा कि इस देश में कांग्रेस तो रहेगी भले ही कांग्रेस मुक्त (भारत)की बात करने वाले न रहें। गहलोत राजस्थान विधानसभा में बजट 2022-23पर सदन में हुई चर्चा पर जवाब दे रहे थे।

गहलोत ने पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की उनके बजटीय फैसले पर विपक्ष द्वारा सवाल उठाए जाने का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘हम निर्णय करते हैं, इतिहास बनता है, इतिहास बनाना सीखना चाहिए। और इतिहास वही बनाता है जो पहले वाले इतिहास को लेकर गंभीर होता है, उसकी सराहना करता है।मोदी जी की तरह नहीं … 70 साल में कुछ नहीं हुआ है? 70 साल के इतिहास को आप भुला देंगे, चाहे पाकिस्तान के दो टुकड़े हो गए हों, बांग्लादेश बन गया हो। विज्ञान व तकनीक में देश पता नहीं कहां पहुंच गया।’’

गहलोत ने कहा,‘‘आप इतिहास को भुलाओगे तो फिर आप इतिहास बना नहीं पाओगे। इतिहास वही बनाता है जो इतिहास को याद रखता है उसकी सराहना करता है।’’

वहीं इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना की बजटीय घोषणा का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार भी इसे अपनाए चाहे वह भले ही इसका नाम कुछ और रख ले, कोई दिक्कत नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘इंदिरा जी का नाम तो क्या रखेंगे? आप जानते हो मोदी जी को। मोदी जी, मोदी जी हैं। 70 साल में क्या हुआ? हम कांग्रेस मुक्त भारत कर देंगे। …. कांग्रेस मुक्त भारत कभी नहीं होगा, कहने वाले मुक्त हो सकते हैं, कांग्रेस तो रहेगी देश में।’’

उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) की चर्चा पूरे देश में है। उन्होंने कहा कि यह बहुत ही भावुक व मानवीय दृष्टिकोण का मामला है। उन्होंने कहा, ‘‘हमने सोच समझ कर कदम उठाया है तभी उसका स्वागत हो रहा है।’’

गहलोत ने राज्य बजट में 1 जनवरी 2004 एवं इसके बाद नियुक्त कर्मचारियों के लिए नई पेंशन योजना (एनपीएस) के स्थान पर पुरानी पेंशन योजना लागू करने की घोषणा की। इसका राज्य भर के कर्मचारियों द्वारा स्वागत किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हमारा इरादा योजनाओं को राज्य के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना: सोरेन

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बृहस्पतिवार को पेश किये गये आगामी वित्त वर्ष के बजट पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि उनकी सरकार का इरादा योजनाओं को राज्य के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। झारखंड के वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने विधानसभा में वित्त वर्ष 2022 -23 के […]
हमारा इरादा योजनाओं को राज्य के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना: सोरेन

You May Like