बीच सड़क पर पलटा ट्रक, यातायात बाधित

News Hindi Samachar

सोमेश्वर। ईंटों से भरा ट्रक बीच सड़क में पलटने से सोमेश्वर-रानीखेत मोटर मार्ग पर यातायात बाधित हो गया है। इस मार्ग पर आवाजाही ठप पड़ी हुई है। पुलिस प्रशासन यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने की कोशिशों में लगा हुआ है।

जानकारी के अनुसार रविवार सुबह चालक ने ट्रक को सड़क किनारे मिट्टी के ढेर में उतार दिया। जिससे ईंटों से भरा ट्रक सड़क के बीच पलट गया। इस दौरान सड़क पर कोई और वाहन मौजूद नहीं था। जिसके कारण बड़ा हादसा होने से टल गया। ट्रक पलटने से सोमेश्वर-रानीखेत मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम में दर्जनों वाहन फंसे हुए हैं। जिनमें रानीखेत, द्वाराहाट, हल्द्वानी, कौसानी, गरुड़, बागेश्वर तथा ग्वालदम आदि शहरों को आने जाने वाले यात्री खासे परेशान हैं। थानाध्यक्ष अजेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस कर्मी सड़क से ट्रक को हटाने के प्रयास में जुटे हुए हैं। दोपहिया वाहनों की आवाजाही फिलहाल शुरू कर दी गई है, सड़क अभी भी बड़े वाहनों के लिए बंद है। जिसके कारण यात्री परेशान हो रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नाबालिग से छेड़छाड़ में प्रधान समेत दो पर केस

पौड़ी। पौड़ी तहसील के एक राजस्व क्षेत्र में नाबालिग से छेड़छाड़ की घटना सामने आई है। राजस्व पुलिस ने मामले में आरोपी प्रधान व साघ्थी के खिलाफ नाबालिग से छेड़छाड़ व पोक्सो के तहत मुकदमा दर्ज किया है। इसके अलावा राजस्व पुलिस ने आरोपी प्रधान, साथी व उसकी पत्नी के […]

You May Like