नकली पुलिस ने किया सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, मांगे 5 लाख रुपये

News Hindi Samachar

भोपाल। मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक युवती ने अपने साथियों के साथ मिलकर घर में सेक्स रैकेट चलाए जाने का आरोप लगाते हुए दबिश दी है। युवती ने खुद को पुलिस और मडियाकर्मी बताकर अपने साथियों के साथ मिलकर एक घर में छापा मार दिया। मकान में सेक्स रैकेट चलने का आरोप लगाते हुए उसने वहां मौजूद लोगों को धमकाया।

दरअसल घटना का खुलासा होने के बाद पुलिस ने नकली पुलिस और मीडियाकर्मियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं आरोपियों की तलाश की जा रही है। जिस घर में छापेमारी की गई थी वहां पर गलत काम होने की बात भी सामने आई है। क्योंकि कई लड़के-लड़कियां आपत्तिजनक हालत में मिले।

बताया जा रहा है कि घर में घुसे लोगों ने खुद को पुलिस और मीडियाकर्मी बताया। उन्होंने घर में गलत काम होने का आरोप लगाया। घर के भीतर मौजूद युवक और युवती वहां से भागने लगे। इसी दौरान नकली पुलिस और मीडियाकर्मियों ने लोगों ने वीडियो बनाना शुरू कर दिया। उन्होंने गलत काम करने का आरोप लगाते और सबूत होने की धमकी देते हुए पांच लाख रुपए की मांग की।

वहीं पीड़िता का आरोप है कि नकली पुलिस ने धमकी देते हुए कहा कि अगर पैसे नहीं दिए तो उन्हें रेप के केस में फंसा दिया जाएगा। जेल भिजवाने की धमकी के बाद उसे थप्पड़ मारकर उसका मंगलसूत्र भी छीन लिया गया। आरोपियों ने उनसे 50 हजार रुपए मांगे थे जिसके बाद उसने 30 हजार रुपए दे दिए। इसके बाद भी उन्हें धमकाकर पांच लाख रुपए मांगे गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

यूक्रेन की राजधानी कीव के बिगड़े हालात, खारकीव में एक भारतीय छात्र की मौत

नयी दिल्ली। रूस-यूक्रेन युद्ध समाचार। यूक्रेन पर रूसी आक्रमण ने अब तक 350 से अधिक नागरिकों की जान ले ली है। नवीनतम उपग्रह से ली गयी तस्वीरों में कीव जाने वाले 40 मील लंबे रूसी काफिले का खुलासा किया है। यूक्रेन ने कहा है कि वार्ता के लिए उनका लक्ष्य […]
यूक्रेन की राजधानी कीव के बिगड़े हालात, खारकीव में एक भारतीय छात्र की मौत

You May Like