मैं सीएम रहूं या नहीं, नई सरकार में जल्द लागू होगा यूनिफॉर्म सिविल कोडः धामी

News Hindi Samachar

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया है। ऐसे में बीजेपी एक बार फिर उत्तराखंड में सरकार बनाने जा रही है। ऐसे में चुनावी नतीजों को देखते हुए बीजेपी प्रदेश प्रभारी प्रह्लाद जोशी मीडिया से मुखातिब हुए। जोशी ने कहा कि चुनाव से पहले बीजेपी ने जो भी वादे किये हैं, उन्हें पूरा किया जाएगा। वहीं, इस मौके सीएम धामी ने कहा कि प्रदेश में सरकार बनते ही सबसे पहले यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू किया जाएगा।

सीएम पुष्कर सिंह धामी खटीमा विधानसभा सीट से चुनाव हार चुके हैं। हालांकि, बीजेपी ने प्रदेश में सरकार गठन के लिए बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया है। जिससे जाहिर है कि प्रदेश में एक बार फिर बीजेपी की सरकार बनने जा रही है। ऐसे में सीएम धामी ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद सभी मिथक टूट रहे हैं और नए इतिहास बना रहे हैं। संकल्प पत्र में हमने जो यूनिफॉर्म सिविल कोड के बारे में कहा है, उसके लिए हम उच्च स्तरीय कमेटी बनाएंगे। वह कमेटी इसके लिए एक ड्राफ्ट बनाएगी। सीएम धामी ने कहा कि मैं भले सीएम रहूं या ना रहूं, लेकिन प्रदेश में सरकार गठन के साथ ही यूनिफॉर्म सिविल कोड का ड्राफ्ट तैयार करके तुरंत प्रभाव से लागू किया जाएगा। यूनिफॉर्म सिविल कोड सभी के लिए समान होगा। सीएम धामी ने कहा कि नई भाजपा सरकार राज्य में समान नागरिक संहिता का मसौदा तैयार करने के लिए एक समिति बनाएगी। यह यूसीसी सभी लोगों के लिए विवाह, तलाक, भूमि-संपत्ति और विरासत के संबंध में समान कानून प्रदान करेगी, चाहे उनकी आस्था कुछ भी हो। चुनाव से पहले सीएम धामी ने प्रदेश में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने की बात कही थी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की नई सरकार बनते ही यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

फडणवीस ने लगा दी सावंत के नाम पर मुहर, 14 मार्च को कर सकते हैं सरकार बनाने का दावा

पणजी। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने अपने पहले कार्यकाल समाप्त होने पर पणजी में राज्यपाल पी.एस.श्रीधरन पिल्लई को इस्तीफा सौंपा। जिसके बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होने कहा कि मैंने अपना इस्तीफा सौंप दिया है। प्रक्रिया पूरी होने तक सरकार ने मुझे कार्यवाहक मुख्यमंत्री बनने के लिए पत्र दिया। 4 […]
फडणवीस ने लगा दी सावंत के नाम पर मुहर, 14 मार्च को कर सकते हैं सरकार बनाने का दावा

You May Like