अस्पताल जनता के द्वारः तीन सौ से अधिक मरीजों ने करवाया स्वास्थ्य परीक्षण

News Hindi Samachar

गोपेश्वर: अस्पताल जनता के द्वार के तहत मंगलवार को चमोली जिले के पोखरी विकास खंड के रौता में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमें तीन सौ से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण करवाया।

अस्पताल जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से से विकासखंड पोखरी के सुदूरवर्ती क्षेत्र रौता में मंगलवार को मल्टी स्पेशिलिटी निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। स्वास्थ्य शिविर में जनरल सर्जन, आर्थो सर्जन, स्त्री रोग बाल रोग विशेषज्ञ, ईएनटी सर्जन के साथ विभिन्न रोगों का परीक्षण किया गया। शिविर में सात दिव्यांगजनों का सत्यापन, 12 मानिसक रोगी एवं और चार दिव्यांग प्रमाण पत्र मौके पर ही जारी किया गया। स्वास्थ्य शिविर में दूरस्थ गांव रौता, चैण्डी, सैरा, मालकोटी आदि स्थानों से ग्रामीणों ने शिविर का लाभ उठाया।

इस दौरान सैरा मालकोटी के ग्रामीणों ने अपर जिलाधिकारी डा. अभिषेक त्रिपाठी को सैरा मालकोटी में सड़क की समस्या को लेकर ज्ञापन दिया। ग्राम प्रधान बीरेंद्र राणा ने स्वास्थ्य शिविर आये अधिकारियों एवं ग्रामीण का आभार जताया और कहा इस प्रकार की शिविर लगने चाहिए जिससे आम लोगों को इसका फायदा मिल सके।

स्वास्थ्य शिविर में अपर जिलाधिकारी डा.अभिषेक त्रिपाठी, आपर मुख्य चिकित्सक अधिकारी डा. बीपी सिंह, खंड विकास अधिकारी वीरेंद्र असवाल, ग्राम प्रधान रौता बीरेंद्र राणा, क्षेत्र पंचायत सदस्य हरिशंकर पुष्पा चैधरी, जिला पंचायत सदस्य अनुप चन्द्र रौतियाल आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने बांटे विभाग

शिमला: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के विभागों की अधिसूचना जारी कर दी गई है। मंगलवार देर शाम शासन के मुख्य सचिव आरडी धीमान ने मुख्यमंत्री सुक्खू और उपमुख्यमंत्री के विभागों की अधिसूचना जारी की। इसमें मुख्यमंत्री सुक्खू ने वित्त, सामान्य प्रशासन, गृह, कार्मिक […]
हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने बांटे विभाग

You May Like