पत्नी और बच्चों से मारपीट करने के आरोप में पति गिरफ्तार

News Hindi Samachar
ऋषिकेश: थाना रायवाला क्षेत्र अंतर्गत पति के पत्नी और बच्चों के साथ मारपीट किए जाने पर पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है। थाना रायवाला प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि रेलवे कॉलोनी रायवाला में रवि पुत्र स्वर्गीय राजपाल निवासी रेलवे कॉलोनी शराब के नशे में अपने पत्नी और बच्चों के साथ अक्सर मारपीट करता है। वह आज भी इस तरह का कृत्य कर रहा था। सूचना पर पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो रवि शराब के नशे में काफी शोर-शराबा कर रहा था। रवि काफी समझाने बुझाने का प्रयास किया गया लेकिन वह शराब के नशे में और ज्यादा उग्र होकर शोर-शराबा करने लगा और मरने मारने पर उतारू हो गया। इसे देखते हुए रवि को अंतर्गत धारा 151 सीआरपीसी के तहत गिरफ्तार कर लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हरीश रावत ने पार्टी मुख्यालय में बंधवाई राखी, सम्मान की रक्षा का लिया संकल्प

देहरादून: पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने गुरुवार शाम कांग्रेस मुख्यालय में बहनों से राखी बंधवा कर राखी त्योहार मनाया। इससे पूर्व उन्होंने राष्ट्रीय तिरंगे झंडे के साथ साथ कांग्रेस पार्टी के तिरंगे को राखी बांध कर उनके सम्मान की रक्षा का संकल्प कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ लिया। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश […]
हरीश रावत ने पार्टी मुख्यालय में बंधवाई राखी, सम्मान की रक्षा का लिया संकल्प

You May Like