पूरी रात सोने से बाद भी सुबह बेड से उठने का मन नहीं करता है तो आपको है ये गंभीर परेशानी…जानिए

News Hindi Samachar

कई बार ऐसा होता है आप पूरी रात सोकर उठे है लेकिन आपको सुबह भी आलस की तरह लगता है. ऐसा लगता है जैसे शरीर बिल्कुल भी तैयार नहीं है। बस लगता है आराम करते हैं लेकिन ऐसा क्यों होता है।

कुछ काम करने का मन नहीं होना पूरे दिन लेटे रहना यह अगर कभी-कबार हो तो कोई बात नहीं लेकिन अगर ऐसा हमेशा होने लगे तो फिर आपको सतर्क होने की जरूरत है। लगातार सुस्ती होना अच्छी बात नहीं है।

हम जो कुछ भी खाते हैं उसका सीधा असर हमारे शरीर पर पड़ता है. अगर आप ज्यादा जंक, प्रोसेस्ड फूड, अनहेल्दी फैट खाएंगे तो आपको सुस्ती और थका-थका महसूस होगा।

लोगों को खाने में ज्यादा से ज्यादा हेल्दी फैट, बैलेंस डाइट जिसमें प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और मिनरल्स को ज्यादा से ज्यादा शामिल करनी चाहिए. इससे आप पूरे दिन एनर्जेटिक महसूस करते हैं।

शरीर में पानी की कमी होने पर भी सुस्ती जैसा महसूस होता है. इसे कहते हैं डिहाइड्रेशन का शिकार होना. जब शरीर में पानी की कमी होने लगती है तो खून गाढ़ा होने लगता है. सेल्स तक पोषक तत्व पहुंच नहीं पाते हैं।

शरीर में पानी की कमी के कारण ऐंठन, मांसपेशियों में दर्द से जुड़ी समस्या होने लगती है. इसलिए कहा जाता है कि आप खाना अपने पेट के हिसाब से पिएं लेकिन पानी खूब पिएं।

नींद की कमी के कारण भी कई सारी बीमारी अपना शिकार बना लेती है. और सुबह-सुबगह सुस्ती जैसा महसूस हो सकता है. रात में कम से कम से 7-8 घंटे की नींद बेहद जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सीएम धामी ने आदि कैलाश में किया योग 

सीएम धामी ने पार्वती कुंड में देवाधिदेव महादेव और माँ पार्वती की पूजा-अर्चना की  पिथौरागढ़। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आदि कैलाश में योग किया। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर श्री आदि कैलाश में योग कार्यक्रम के पश्चात पार्वती कुंड में देवाधिदेव महादेव और माँ पार्वती […]
सीएम धामी ने आदि कैलाश में किया योग 

You May Like