आजादी की लड़ाई में कनखल के लोगों का महत्वपूर्ण योगदान : संजय गुप्ता

News Hindi Samachar
हरिद्वार: स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या के अवसर पर कनखल चौक बाजार स्थित स्वतंत्रता सेनानी और हिन्दी के मूर्धन्य साहित्यकार आचार्य किशोरी दास वाजपेयी की प्रतिमा के समक्ष हर घर तिरंगा कार्यक्रम का कनखल विकास समिति के तत्वावधान में आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने स्वतंत्रता सेनानी एवं हिन्दी पाणिनि आचार्य किशोरी दास वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि किशोरी दास वाजपेयी का हिन्दी साहित्य जगत में विशेष योगदान के साथ ही उनका आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि कनखल स्वतंत्रता सेनानी एवं देश के शीर्ष राजनेता पंडित हीरा वल्लभ त्रिपाठी, वैद्य रामचंद्र शर्मा, वैद्य विष्णु दत्त शर्मा, नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष स्वतंत्रता सेनानी हरिदत्त बहुगुणा, नत्थू राम रस्तोगी, लक्षी राम लोधी सहित ऐसे क्रांतिकारियों की नगरी है जिन्होंने आजादी की लड़ाई में अपना सर्वस्व बलिदान कर दिया। उन्होंने कहा कि वे क्रांतिकारियों की नगरी कनखल को शत शत नमन करते हैं। आचार्य किशोरी दास वाजपेयी की स्मृति में बने चौक पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लहरा कर पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने तिरंगा यात्रा की शुरुआत की तिरंगा यात्रा कनखल के प्रमुख बाजारों से होती हुई होली मोहल्ला चौक में समाप्त हुई। इस तिरंगा यात्रा में भाग लेते हुए श्री निर्मल पंचायती अखाड़ा के मुकामी महंत अमनदीप सिंह ने कहा कि कनखल का स्वतंत्रता की लड़ाई में महत्वपूर्ण योगदान है। पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने श्री महानिर्वाणी पंचायती अखाड़ा में जाकर अखाड़े के सचिव महंत रविंद्रपुरी महाराज को राष्ट्रीय ध्वज भेंट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विभाजन विभीषका स्मृति दिवस पर मुख्यमंत्री ने किया 400 सेनानियों को सम्मानित

रुद्रपुर: मुख्यमंत्री ने रविवार को जेसीज पब्लिक स्कूल में उत्तरांचल पंजाबी महासभा के आयोजित ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ कार्यक्रम में 400 सेनानियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया और उनके दीर्घायु की कामना की। उन्होंने पाञ्चजन्य द्वारा विभाजन की विभीषिका पर आधारित खून के आंसू नामक पुस्तक का विमोचन और […]
विभाजन विभीषका स्मृति दिवस पर मुख्यमंत्री ने किया 400 सेनानियों को सम्मानित

You May Like