प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों को जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य हुआ है : मुख्यमंत्री धामी

News Hindi Samachar

देहरादून: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड ने विभिन्न क्षेत्रों को जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य हुआ है। मुख्यमंत्री यह बात मंगलवार को नई दिल्ली स्थित अमृत रत्न कार्यक्रम में प्रतिभागी के रूप में बोल रहे थे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड में कनेक्टीविटी में बहुत तेजी से काम हुआ है। पहाड़ के लिये सफर काफी सुविधाजनक हुआ है। सड़क मार्ग से देहरादून से दिल्ली अधिकतम 4 घंटे में पहुंच रहे हैं। एलिवेटेड रोड बनने के बाद केवल 2 घंटे में ये सफर पूरा हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का उत्तराखंड से विशेष लगाव है। प्रधानमंत्री के निर्देशन में राज्य सरकार अनेक महत्वपूर्ण योजनाओं पर काम कर रही हैं। प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप केदारनाथ धाम में पुनर्निर्माण का काम तेजी से हुआ है। इसी प्रकार बदरीनाथ धाम के मास्टर प्लान पर भी काम शुरू हो गया है। कुमाऊं क्षेत्र में पौराणिक मंदिरों के लिये मानसखंड मंदिर माला मिशन पर काम किया जाएगा। जिस प्रकार प्रधानमंत्री मोदी ने नवभारत, एक आत्मनिर्भर भारत का संकल्प लिया है, उसी प्रकार हमने भी नवनिर्माण उत्तराखंड का संकल्प लिया है।

यूनिफार्म सिविल कोड पर मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड, मां गंगा का प्रदेश है। सैन्य बाहुल्य प्रदेश है। अंतरराष्ट्रीय सीमाओं पर होने के कारण यह सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। हमने उत्तराखंड की देवतुल्य जनता से वादा किया था कि कि नई सरकार के गठन होने पर सबसे पहला निर्णय यूनिफार्म सिविल कोड के संबंध में लिया जाएगा। हम इस दिशा में आगे बढ़ गये हैं। इसके लिये समिति बनाई गई है, इसकी दो बैठकें हो चुकी हैं। समिति इसके लिये सभी हितधारकों से बात करेंगी।

उत्तराखंड धर्म, संस्कृति और अध्यात्म का केंद्र है। सबके लिये एक समान कानून हो। हमारा संकल्प है कि हम इसे लागू करेंगे। सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास पर हम काम कर रहे हैं। अवैध निर्माण, अवैध गतिविधियों पर हमारी सरकार सख्त कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि हमने संकल्प लिया है कि वर्ष 2025 तक उत्तराखंड को हर क्षेत्र में आदर्श राज्य बनाएंगे। इसके लिये केवल एक दो विधानसभा में काम करने से नहीं होगा, बल्कि पूरे उत्तराखंड का विकास करना होगा। हम प्रदेश में इकोनोमी और इकोलोजी दोनों को साथ लेते हुए काम कर रहे हैं। उत्तराखंड के विकास के लिये जो भी जरूरी होगा, हमारी सरकार करेगी।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री मोदी की सरकार जानती है कि उत्तराखंड की क्या आवश्यकताएं हैं। हमारी जो भी जरूरतें हैं, उन पर केंद्र सरकार काम करती है। पिछले 5-6 वर्षों में उत्तराखंड में 1 लाख 50 हजार करोड़ से अधिक की योजनाएं स्वीकृत हुईं। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना, एम्स ऋषिकेश, चार धाम सड़क परियोजना, सड़क की बेहतर कनेक्टीविटी आदि काम डबल इंजन से ही सम्भव हुआ है। वर्ष 2014 के बाद पूरे देश में नया वर्क कल्चर आया है।

मुख्यमंत्री ने गैरसैंण के मसले पर कहा कि हमारी सरकार ने गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित किया है। गैरसैंण हमारी संभावना और भावनाओं का केंद्र बिंदु है यहां का विकास सिलसिलेवार तरीके से किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार

ऋषिकेश: रायवाला थाना क्षेत्र में पत्नी सहित परिवार जनों के साथ मारपीट की शिकायत पर पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है। पत्नी ने मंगलवार को पुलिस से की थी। इलाहाबाद थाना प्रभारी निरीक्षक भुवन पुजारी ने बताया कि पति अपनी पत्नी के साथ गाली गलौज और मारपीट कर […]
मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार

You May Like