आने वाले समय में चारधाम यात्रा साल भर की होगी – मुख्यमंत्री धामी

News Hindi Samachar

पर्यटकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसे प्राथमिकता से लिया जाएगा- मुख्यमंत्री 

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि केदारनाथ समेत चारों धामों के शीतकालीन गद्दीस्थलों की शीतकालीन यात्रा हो, इसके लिए योजना बनाई गई है और इसे तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभी तक चारधाम यात्रा चार-छह माह चलती है, लेकिन आने वाले समय में यह शीतकालीन गद्दीस्थलों में भी चले और सालभर तीर्थयात्रियों का आवागमन रहे, इसके लिए प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि शीतकालीन स्थलों पर आने वाले यात्रियों, पर्यटकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसे प्राथमिकता से लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि शीतकाल में देश के अनेक स्थानों में धुंध रहने के साथ ही सूर्य के दर्शन नहीं होते। ऐसे में वहां के लोग उत्तराखंड आएंगे तो उन्हें सूर्य दिखेगा और हिमालय भी। साथ ही बेहतर पर्यावरण मिलेगा। यात्रियों व पर्यटकों को यहां आने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। आने वाले समय में यात्रा सालभर की होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री धामी और खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ का शुभारंभ

प्रदेश भर से आए 12 हजार खिलाड़ी कर रहे हैं विभिन्न खेल विधाओं में प्रतिभाग खेल महाकुंभ जैसे आयोजनों से मिल रहे हैं बेहतरीन खिलाड़ी, हमारी सरकार ने समाज में खेलों के प्रति ‘सोच और अप्रोच’ दोनों को बदला- रेखा आर्या प्रदेश के खिलाड़ी केवल अपने खेल पर फोकस करें, […]
मुख्यमंत्री धामी और खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ का शुभारंभ

You May Like