भारत ने महिला अंतरराष्ट्रीय टेंट पेगिंग चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक

News Hindi Samachar
नई दिल्ली: जॉर्डन में महिला अंतरराष्ट्रीय टेंट पेगिंग चैंपियनशिप में कप्तान रितिका दहिया, प्रियंका भारद्वाज और खुशी सिंह की भारतीय तिकड़ी ने देश के लिए कांस्य पदक जीता। इस प्रतियोगिता में भारत का यह पहला पदक है। प्रतियोगिता में कुल 14 देशों ने प्रतिस्पर्धा की और भारतीय टीम ने 136 अंकों के साथ अपने पदार्पण पर कांस्य पदक जीता। प्रतियोगिता का स्वर्ण दक्षिण अफ्रीका (170.5) ने और रजत ओमान (146) ने जीता। प्रतियोगिता के पहले दिन, दहिया और भारद्वाज ने व्यक्तिगत और जोड़ी लांस स्पर्धाओं में भाग लिया। टीम पहले दिन प्रतियोगिता के अंत तक सातवें स्थान पर थी। दूसरे दिन, टीम ने व्यक्तिगत और टीम स्वार्ड स्पर्धाओं में भाग लिया और 24 अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। व्यक्तिगत स्पर्धा में खुशी सिंह ने 18 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया। दूसरे दिन अच्छे प्रदर्शन के साथ भारत ओवरऑल टेबल में चौथे स्थान पर पहुंच गया। तीसरे दिन, टीम ने रिंग, पेग और स्वार्ड स्पर्धा में भाग लिया और दूसरे स्थान पर रही। लगातार अच्छे प्रदर्शन ने भारत को इंटरनेशनल टेंट पेगिंग फेडरेशन इवेंट में ऐतिहासिक कांस्य पदक दिलाया। क्या है टेंट पेगिंग.. टेंट पेगिंग करीब 2400 साल पुराना खेल है। यह सिंगल्स, डबल्स और टीम स्तर पर खेला जाता है। एक टीम में चार खिलाड़ी होते हैं। इसमें घुड़सवार को भाले या तलवार से लकड़ी के ब्लॉक को हिट करना होता है। टेंट पेगिंग बेहद खतरनाक खेल है। करीब 20% खिलाड़ी चोट के कारण करिअर के बीच में ही खेल छोड़ देते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मानसखंड कॉरिडोर के काम में तेजी लाने को लेकर सीएम धामी ने दिए निर्देश

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में लोक निर्माण विभाग, एनएच और बीआरओ के प्रदेश में निर्माणाधीन और प्रस्तावित कार्यों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने मानसखंड कॉरिडोर को राज्य सरकार का फ्लैगशिप कार्यक्रम बताते हुए इसमें प्रस्तावित कामों में तेजी लाने के निर्देश दिये। बजरंग सेतु को तय समय […]
मानसखंड कॉरिडोर के काम में तेजी लाने को लेकर सीएम धामी ने दिए निर्देश

You May Like