यह है नरेंद्र मोदी का नया भारत, जहां महिलाओं को मिलता है उनका हक और सम्मान- कंगना रनौत 

News Hindi Samachar

मनाली के माल रोड पर भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत का किया गया भव्य स्वागत 

अभिनेत्री ने अपने पहनावे से जीता जनता का दिल  

हिमाचल।  प्रदेश के मंडी संसदीय क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी अभिनेत्री कंगना रनौत के मनाली पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया, इतना ही नहीं बल्कि कंगना ने अपने पहनावे से भी यहां पर जनता की दिल जीत लिया। ठेठ कुल्लवी पट्टू को पहनकर कंगना माल रोड से पैदल चलते हुए मनुरंगशाला पहुंचीं। काले व सफेद डब्बे के डिजाइन वाला पट्टू और किनौरी टोपी पहनकर पहुंची कंगना के दीदार को माल रोड के दोनों ओर भारी भीड़ जुटी।

कंगना ने हाथ हिलाकर सबका अभिवादन किया। माल रोड में लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। उन्होंने माल रोड में स्थित दुर्गा मंदिर में पूजा अर्चना भी की। उनके साथ पूर्व मंत्री एवं मंडी के प्रभारी गोविंद ठाकुर, लाहौल से भाजपा प्रत्याशी रवि ठाकुर, धनेश्वरी ठाकुर भी मौजूद रहे। मनाली की वादियों पर हर तरफ कंगना की गूंज सुनायी दे रही थी। इस दौरान कंगना ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाओं को डराकर भगाने की आदत छोड़ दे विपक्षी, यह नरेंद्र मोदी का नया भारत है। जहां महिलाओं को मिलता है उनका हक और सम्मान। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आईपीएल 2024- लखनऊ सुपर जाएंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला आज 

नई दिल्ली।  आईपीएल 2024 के 26वें मैच में आज लखनऊ सुपर जाएंट्स का सामना दिल्ली कैपिटल्स से है। मौजूदा अंक तालिका में जहां लखनऊ की टीम तीसरे स्थान पर काबिज है, वहीं दिल्ली की टीम सबसे नीचे 10वें स्थान पर है। ऋषभ पंत की वापसी के बावजूद दिल्ली की टीम […]
आईपीएल 2024- लखनऊ सुपर जाएंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला आज 

You May Like