स्पेन दौरे पर रवाना हुई भारतीय अंडर.17 महिला फुटबॉल टीम

News Hindi Samachar
नई दिल्ली: भारतीय अंडर-17 महिला टीम अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैच के लिए स्पेन रवाना हो गई है। भारत में 11 अक्टूबर से होने वाले आगामी फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप के लिए टीम की तैयारी के हिस्से के रूप भारतीय टीम का यह दौरा निर्धारित किया गया है। 23 सदस्यीय भारतीय टीम सहयोगी स्टाफ के साथ कल रात भुवनेश्वर से स्पेन के लिए रवाना हुई। स्पेन दौरे के मैचों के विवरण की पुष्टि जल्द ही की जाएगी। 23 सदस्यीय टीम इस प्रकार है: गोलकीपर: मेलोडी चानू कीशम, मोनालिसा देवी मोइरंगथेम, अंजलि मुंडा। डिफेंडर्स: अस्तम उरांव, ग्लेडिस ज़ोनुनसंगी, काजल, नकेता, पूर्णिमा कुमारी, वार्शिका, शिल्की देवी हेमम, निकिता जूड। मिडफील्डर: बबीना देवी लिशम, नीतू लिंडा, शैलजा, शुभांगी सिंह। फॉरवर्ड: अनीता कुमारी, लिंडा कॉम सर्टो, नेहा, रेजिया देवी लैशराम, शेलिया देवी लोकतोंगबम, काजोल ह्यूबर्ट डिसूजा, लावण्या उपाध्याय, सुधा अंकिता तिर्की। मुख्य कोच: थॉमस डेननरबी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भाजपा ने अंकिता हत्याकाण्ड के मुख्य आरोपी के पिता और भाई को पार्टी से निकाला

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य आरोपी पुलकित आर्य के भाई अंकित आर्य को पार्टी से पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष पद से हटा दिया है। इसके साथ ही भाजपा ने भी पुलकित आर्य के पिता विनोद आर्य और भाई अंकित आर्य को पार्टी से भी निकाल दिया है। […]
भाजपा ने अंकिता हत्याकाण्ड के मुख्य आरोपी के पिता और भाई को पार्टी से निकाला

You May Like