अमेरिका में इस साल नागरिकता पाने वालों में भारतीय दूसरे स्थान पर

वाशिंगटन: अमेरिका में इस साल नागरिकता पाने वालों में सबसे अधिक भारतीय हैं। जानकारी के अनुसार अमेरिका में वित्त वर्ष 2022 के दौरान 15 जून तक 6,61,500 लोगों को नागरिकता दी गई और पहली तिमाही में देशीयकृत अमेरिकी नागरिकों के लिए जन्म के देश के तौर पर मेक्सिको के बाद भारत दूसरे स्थान पर है। अमेरिकी नागरिकता और आव्रजन सेवा (यूएससीआईएस) के निदेशक एम. जड्डू ने शुक्रवार को कहा कि हमारे देश में ऐतिहासिक तौर पर जीवन और स्वतंत्रता का अधिकार तथा खुश रहने की स्वतंत्रता मिलने के कारण दुनियाभर से लाखों लोग अमेरिका में रहने आते हैं। वित्त वर्ष 2021 में यूएससीआईएस ने 8,55,000 नए अमेरिकी नागरिकों का स्वागत किया। अमेरिकी नागरिकता और आव्रजन सेवा ने कहा कि वित्त वर्ष 2022 में यूएससीआईएस ने 15 जून तक 6,61,500 नए अमेरिकी नागरिकों का स्वागत किया। एजेंसी ने कहा कि वह इस साल एक जुलाई से आठ जुलाई के बीच 140 से ज्यादा कार्यक्रमों के जरिए 6,600 नए नागरिकों का स्वागत कर स्वतंत्रता दिवस मनाएगा। देश के गृह सुरक्षा मंत्रालय के अनुसार, वित्त वर्ष 2022 के दौरान पहली तिमाही में देशीकरण के माध्यम से नागरिकता प्राप्त करने वालों में से 34 प्रतिशत लोग मेक्सिको, भारत, फिलीपीन, क्यूबा और डोमिनिकन रिपब्लिक के थे। इनमें से मेक्सिको के 24,508 और भारत के 12,928 लोगों को नागरिकता दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आडंबर के प्रखर आलोचक थे स्वामी विवेकानंद: अमित शाह

नई दिल्ली: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सोमवार को स्वामी विवेकानंद के निर्वाण दिवस पर उन्हें याद किया। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद जातिवाद, अस्पृश्यता और सामाजिक आडंबर के प्रखर आलोचक थे। शाह ने ट्वीट में कहा, युगप्रवर्तक स्वामी विवेकानंद जी ने अपने असीम ज्ञान व पुरुषार्थ से पूरे विश्व […]
आडंबर के प्रखर आलोचक थे स्वामी विवेकानंद: अमित शाह

You May Like