भारत की प्रथम महिला तबला वादक अनुराधा एसएमजेएन कालेज में देंगी अपनी प्रस्तुति

News Hindi Samachar

हरिद्वार: एसएमजेएन कॉलेज के प्राचार्य ने बताया कि महाविद्यालय का पुरातन छात्रों, हरिद्वार नागरिक मंच तथा इंटरनेशनल गुडविल सोसायटी आफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में महिला तबला वादक महाविद्यालय के सभागार में 22 अगस्त को अपनी प्रस्तुति देंगी। उन्हें लेडी जाकिर हुसैन के नाम से जाना जाता है, इनके नाम अनेकों उपलब्धियां दर्ज हैं।

एसएमजेएन कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुनील बत्रा ने बताया कि पंडिता अनुराधा पाल वर्ल्ड आफ म्यूजिक आर्ट एण्ड डांस महोत्सव में अपनी कला का प्रदर्शन करने वाली पहली और सबसे युवा भारतीय महिला संगीतकार हैं। विश्व की पहली महिला तबला वादक अनुराधा पाल प्रसार भारती और आईसीसीआर से जुड़ी शीर्ष स्तर की कलाकार हैं। अनुराधा पाल लगभग चार लाख प्रशंसकों के लिए प्रतिष्ठित वुड स्टॉक महोत्सव, पोलेण्ड-2008 और एक लाख पचास हजार प्रशंसकों के लिए डब्ल्यूओएमडी, यूके-1999 में अपनी कला का प्रदर्शन करने वाली पहली और सबसे युवा भारतीय महिला संगीतकार हैं।

आईक्यूएसी प्रभारी डॉ. संजय माहेश्वरी ने बताया कि अनुराधा पाल को भारत के राष्ट्रपति भी पुरस्कृत कर चुके हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उन्हें भारत की लक्ष्मी के नाम से सम्बोधित किया है। इसी आधार पर उन्हें बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना का ब्रॉड अम्बेसडर नियुक्त किया है। इन्होंने गज गामिनी हिन्दी मूवी का बैंक ग्राउंड तबले पर दिया और कांस फिल्म फेस्टिवल में वाहवाही लूटी। अनुराधा पाल 30 से अधिक देशों में 5000 से अधिक कन्सर्ट और कार्यशाला सम्पादित कर चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हरीश रावत और यशपाल आर्य की अगुवाई में निकली बेरोजगारी के खिलाफ रैली

हरिद्वार: उत्तराखंड सेवा अधीनस्थ चयन आयोग में हुए भर्ती घोटाले को लेकर कांग्रेस लगातार उत्तराखंड सरकार पर हमलावर है। पूर्व सीएम हरीश रावत ने इस घोटाले की सीबीआई जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। उत्तराखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने भी हाई […]
हरीश रावत और यशपाल आर्य की अगुवाई में निकली बेरोजगारी के खिलाफ रैली

You May Like