IRCTC को मिल सकता है केदारनाथ हेली सेवा टिकट बुकिंग का काम, टेंडर प्रक्रिया जारी

News Hindi Samachar
देहरादून: चारधाम यात्रा के दौरान केदारनाथ हेली सेवा के लिए ऑनलाइन टिकटों की बुकिंग का काम इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन को सौंपने को तैयारी में उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण जुटा है। इसके लिए विभाग की ओर से तैयारियां भी पूरी की जा रहीं हैं। 
आपको बता दें कि, गढ़वाल मंडल विकास निगम के माध्यम से ऑनलाइन टिकटों की बुकिंग की जाती थी।
केदारनाथ हेली सेवा के लिए नए सिरे से टेंडर की प्रक्रिया चल रही है। गुप्तकाशी, सिरसी और फाटा से हेली सेवा संचालन के लिए नौ कंपनियों के साथ आगामी तीन साल का अनुबंध किया जाएगा। हेली सेवा के लिए टिकटों की मारामारी को देखते हुए दिसंबर 2022 को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) को आईआरसीटीसी के माध्यम से हेली सेवा के टिकटों की बुकिंग कराने के निर्देश दिए थे। यूकाडा के अपर कार्यकारी अधिकारी अनिल सिंह ने बताया कि केदारनाथ हेली सेवा के लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है। ऑनलाइन टिकटों की बुकिंग आईआरसीटीसी को सौंपने पर विचार किया जा रहा है। केदारनाथ हेली सेवा के लिए 70 प्रतिशत टिकटों को ऑनलाइन बुकिंग की जाती है जबकि 30 प्रतिशत टिकटों की बुकिंग हेली सेवा संचालन करने वाली कंपनियों के माध्यम से जाती है। अभी तक ऑनलाइन टिकटों की बुकिंग का काम जीएमवीएन के माध्यम से किया जाता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

होली से पहले मिल सकती है 88 मंत्री व राज्यमंत्री स्तर के पदों के दायित्वों की जिम्मेदारी

देहरादून: होली से पहले उत्तराखंड सरकार बड़ा फैसला ले सकती है। जिसमें वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। उत्तराखंड सरकार के विभिन्न बोर्डों, निगमों और समितियों में शासन को अभी तक 88 खाली पदों का ब्योरा प्राप्त हुआ है। कुल मिलाकर इनमें सदस्यों की संख्या को […]
होली से पहले मिल सकती है 88 मंत्री व राज्यमंत्री स्तर के पदों के दायित्वों की जिम्मेदारी

You May Like