कनाडा में हिंदू समुदाय के लोगों पर मंदिर के बाहर खालिस्तानियों ने लाठी-डंडों से किया हमला 

News Hindi Samachar

भारतीय उच्चायोग ने खालिस्तानियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की

सिख समुदाय ने भी हिंदुओं पर हमले की निंदा की

ओटावा। कनाडा में हिंदू समुदाय के लोगों को मंदिर के बाहर खालिस्तानियों द्वारा निशाना बनाए जाने से भारत और कनाडा के रिश्तों में जारी तनाव और बढ़ सकता है। कनाडा स्थित भारतीय उच्चायोग ने इस मुद्दे को लेकर बयान जारी किया है और कनाडा की सरकार के सामने नाराजगी जाहिर की है। इस बयान में भारतीय उच्चायोग ने कनाडा की सरकार से चरमपंथी खालिस्तानियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कनाडा में एक बार फिर हिंदू मंदिर को निशाना बनाया गया. खालिस्तानियों ने ब्रैम्पटन के हिंदू सभा मंदिर में मौजूद श्रद्धालुओं पर लाठी-डंडों से हमला किया। कनाडा के हिंदुओं पर खालिस्तानियों के इस हमले की पूरी दुनिया में निंदा हो रही है. कनाडा में भारतीय मूल के सांसद चंद्र आर्य ने इस हमले को लेकर कहा है कि अब खालिस्तानियों ने हद (Red Line) पार कर दी है।

कनाडा में हिंदुओं पर खालिस्तानियों के हमले की सिख समुदाय ने भी निंदा की है। ओंटारियों सिख एंड गुरुद्वारा काउंसिल ने बयान जारी कर कहा है कि ‘मंदिर के बाहर हुई घटना दुखद है। हम कनाडा में सभी धर्म, समुदाय के लोगों की भलाई के लिए समर्पित हैं और चाहते हैं कि ऐसा माहौल रहे, जिसमें सभी लोग सुरक्षित महसूस करें और अपनी आस्था का बिना किसी डर से पालन कर सकें। जांच एजेंसियों को इस मामले की पूरी गंभीरता से जांच करनी चाहिए क्योंकि हमारे समाज में हिंसा की कोई जगह नहीं है। हम ये भी उम्मीद करते हैं कि समुदायों के नेता साथ आकर एकता और दयालुता का माहौल बनाएं।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अल्मोड़ा हादसा- सीएम धामी ने मृतक परिजनों को 4 लाख रूपये देने का किया एलान

 घायलों को 1 लाख रूपये देने का दिया निर्देश  एआरटीओ प्रवर्तन निलंबित देहरादून।  सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पौड़ी और अल्मोड़ा के संबंधित क्षेत्र के एआरटीओ प्रवर्तन को निलंबित करने के निर्देश दिए। सीएम ने मृतक परिजनों को 4-4 लाख रूपये और घायलों को 1-1  लाख रुपये की सहायता राशि […]
अल्मोड़ा हादसा- सीएम धामी ने मृतक परिजनों को 4 लाख रूपये देने का किया एलान

You May Like