कुंभ मेला अधिकारी ने आईजी मेला के साथ कुंभ मेला क्षेत्र एवं अखाड़ों में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया

News Hindi Samachar
कुंभ मेला अधिकारी ने आईजी मेला के साथ कुंभ मेला क्षेत्र एवं अखाड़ों में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया

हरिद्वार। महाकुंभ मेले की तैयारी को लेकर आज कुंभ मेला अधिकारी दीपक रावत ने आईजी मेला संजय गुंज्याल के साथ कुंभ मेला क्षेत्र एवं अखाड़ों में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लेने पहले मायापुर स्थित श्रीपंचायती निरंजनी अखाड़े में पहुंचे। यहां उन्होंने अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री महंत नरेंद्र गिरि महाराज, श्री पंचायती निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रवींद्र पुरी महाराज, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महामंत्री एवं श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय संरक्षण श्रीमहंत हरी गिरी महाराज से मुलाकात की। कुंभ कार्यों व अखाड़ों की समस्या पर चर्चा की। इसके बाद इन संतजनों के साथ कुंभ मेलाधिकारी दीपक रावत व आईजी कुंभ अग्नि अखाड़ा, आह्वान अखाड़ा, निर्मल अखाड़ा की छावनी का निरीक्षण कर पेयजल, विद्युत, शौचालय आदि से संबंधित जानकारी लेकर समस्याओं को दूर करने का निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिया। इसी क्रम में उन्होंने श्री जूना अखाड़े का भी भ्रमण किया। निरंजनी अखाड़े की छावनी में भी पहुंचकर निर्माण व विकास कार्यों की जानकारी व समस्याओं को जानकर निराकरण का निर्देश दिया। वहीं अधिकारियों ने संतों के साथ एसएमजेएन पीजी कालेज परिसर में छावनी बनाने के कार्य के प्रगति को जाना। यहां से निकलकर गौरीशंकर द्वीप, बैरागी कैंप का भी निरीक्षण किया। इस दौरान कुंभ एसएसपी जन्मेजय खंडूड़ी, अपर मेलाधिकारी हरबीर सिंह, महंत जसविंदर सिंह कोठारिया, महंत बाबू सिंह सहित श्रीपंचायती निर्मल अखाड़ा, अग्नि अखाड़ा, आह्वान अखाड़ा आदि के संत भी उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखण्ड के शहरी विकास मंत्री ने मासूम के परिजनों को सांत्वना दी

हरिद्वार। उत्तराखण्ड के मा0 शहरी विकास, आवास मंत्री श्री मदन कौशिक ने ऋषिकुल न्यू काॅलोनी, हरिद्वार स्थित आवास पहुंचकर 11 वर्षीय मासूम के परिजनों को सांत्वना व ढांढस बंधाया तथा दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने के निर्देश वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सैंथिल अबुदई कृष्णराज एस को दिये। […]
उत्तराखण्ड के शहरी विकास मंत्री ने मासूम के परिजनों को सांत्वना दी

You May Like