मलेशिया में भूस्खलन में दो की मौत, कई फंसे

News Hindi Samachar

क्लालांपुर : मलेशिया के सेलांगोर राज्य में वहां के समय के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 2 बजे हुए भूस्खलन में दो लोगों की मौत हो गई और दर्जनों लोग फंस गए। यह जानकारी सेलांगोर फायर एंड रेस्क्यू डिपॉर्टमेंट से सामने आई है। शिन्हुआ न्यूज एजेंसी के अनुसार स्थानीय मीडिया ने विभाग के प्रमुख नोराजम खमीस के हवाले से कहा गया है कि क्षेत्र में एक लोकप्रिय शिविर स्थल पर भूस्खलन हुआ। मामले की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची बचाव दल की टीम ने राहत कार्य शुरू किया।

नोराजम ने कहा कि 37 लोगों को बचा लिया गया है और अभी भी सर्च ऑपरेशन चल रहा है। इस काम में कम से कम 12 टीमें काम कर रही हैं। अनुमान लगाया गया है कि करीब 100 लोग मलबे में दबे हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री धामी ने मेधावी छात्रों से की भेंट

मुख्यमंत्री धामी ने मेधावी छात्रों से की भेंट

You May Like