हरिद्वार में भीमगोड़ा काली मंदिर टनल के पास हुआ भूस्खलन, ट्रेनों की आवाजाही ठप

News Hindi Samachar

रेलवे की टीमें मौके पर, ट्रैक से मलबा हटाने का काम जारी

हरिद्वार। भीमगोड़ा काली मंदिर टनल के समीप सोमवार सुबह अचानक भूस्खलन होने से अफरा-तफरी मच गई। पहाड़ी से गिरे मलबे ने रेलवे ट्रैक को पूरी तरह ढक दिया। इसके साथ ही मंदिर परिसर में भी भारी मात्रा में मलबा भर गया। घटना के बाद हरिद्वार-देहरादून-ऋषिकेश रेलमार्ग पूरी तरह से बाधित हो गया, जिससे ट्रेनों की आवाजाही रोक दी गई है।

रेलवे प्रशासन की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और ट्रैक से मलबा हटाने का कार्य शुरू कर दिया। तब तक देहरादून और ऋषिकेश की ओर जाने वाली ट्रेनों को हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर ही रोका जा रहा है।

गौरतलब है कि 5 अगस्त को भी इसी स्थान पर भूस्खलन हुआ था। उस दौरान दो बाइक सवार मलबे की चपेट में आने से बाल-बाल बचे थे और रेल संचालन कई घंटों तक प्रभावित रहा था।

Next Post

गढ़वाल विवि में बिना सीयूईटी के भी मिलेगा प्रवेश, शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया

श्रीनगर: हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय (HNBGU) ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए छात्रों को बड़ी राहत दी है। अब विश्वविद्यालय के परिसरों और संबद्ध महाविद्यालयों में बिना सीयूईटी (CUET) स्कोर के भी दाखिला मिल सकेगा। विवि प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ऐसे छात्रों को 12वीं कक्षा के अंकों […]
गढ़वाल विवि में बिना सीयूईटी के भी मिलेगा प्रवेश, शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया

You May Like