बड़ी संख्या में महिलाओं ने ग्रहण की भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता

News Hindi Samachar
बड़ी संख्या में महिलाओं ने ग्रहण की भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता

हरिद्वार। आज रानीपुर विधानसभा के शिवालिक नगर मंडल में महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष शीतल पुंडीर द्वारा टिहरी विस्थापित कॉलोनी में कार्यक्रम का आयोजन कर क्षेत्र की महिलाओं को मंडल अध्यक्ष डॉ. अमरीश शर्मा के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। दिन भर होती रही बारिश के बाद भी बड़ी संख्या में महिलाओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। महिलाओं द्वारा पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर संगठन की रीतियों-नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने व शिवालिक नगर मंडल में महिलाओं की भागीदारी को ज्यादा से ज्यादा बढ़ाने का संकल्प लिया।
मंडल अध्यक्ष शीतल पुंडीर ने कहा कि मंडल के सभी क्षेत्र में इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे और ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को भारतीय जनता पार्टी से जोड़ा जाएगा। शीतल पुंडीर ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा शासन में सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के तर्ज पर प्रदेश और देश का विकास हो रहा है। हर कोई भाजपा से जुड़ना चाह रहा है। सरकार आवास, शौचालय, बिजली, सड़क, पानी हर घर-घर तक पहुंचाने के लिए कटिबद्ध है। हर छोटी-बड़ी बस्तियों को एक दूसरे के साथ जोड़ने की पहल की जा रही है। रानीपुर विधायक आदेश चौहान लगातार क्षेत्र के विकास के लिए दिन-रात कार्य कर रहे हैं उनके ही सफल प्रयास के कारण आज हमारे क्षेत्र के घर घर में पाइप लाइन के द्वारा गैस पहुंची है। राष्ट्रहित में भी भाजपा ने कश्मीर से धारा 370 को समाप्त कर ऐतिहासिक कार्य किया। मंडल अध्यक्ष डॉ अमरीश शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार ने गरीबों महिलाओं की रसोई को धुंआमुक्त करने का काम किया तो किसानों को सम्मान निधि देकर उनका मान बढ़ाया। डॉ अमरीश शर्मा ने पार्टी से जुड़ने वाली महिलाओं को पार्टी की नीतियों से अवगत कराया व उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
रितु ठाकुर, करुणा गुर्जर, हिमानी अग्रवाल, रश्मि रावत, कषिका मिश्रा, बेबी सिंह, अनीशा, गुड्डी साजवान, ज्योति चौहान, आंचल, बुलबुल, मंजू राजपूत, सुमन त्रिपाठी, सरिता यादव, सुमन शर्मा महिलाओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महंत संतोषानंद महाराज के जन्म उत्सव पर अनेक पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं

हरिद्वार। अवधूत मंडल आश्रम के महंत संतोषानंद जी महाराज को उनके जन्म उत्सव पर पूर्वाचल उत्थान संस्था, सिडकुल इकाई के अध्यक्ष बीएन राय, कनखल इकाई के अध्यक्ष काली प्रसाद शाह, महासचिव विष्णु देव शाह, संरक्षक डॉ नारायण पंडित के साथ नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स उत्तराखंड के कोषाध्यक्ष एवं प्रेस क्लब […]
महंत संतोषानंद महाराज के जन्म उत्सव पर अनेक पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं

You May Like