घास काटने जंगल गई महिला पर तेंदुए ने किया हमला,नही डरी महिला दरांती से तेंदुए पर किया वार

News Hindi Samachar
पिथौरागढ़: शोर सुनकर तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया जिसके बाद परिजन महिला को सीएचसी लाए। दीपा देवी के सिर में छह और कान में एक टांका लगा। उनके पैर में भी घाव हुए हैं। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में भंडारी गांव में घास काटने जंगल गई महिला पर तेंदुए ने हमला कर दिया। महिला ने साहस का परिचय देते हुए दरांती से तेंदुए पर वार कर उसे भगा दिया। हमले में घायल महिला को सात टांके लगे हैं। इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। लोगों ने क्षेत्र में पिंजरा लगाने की मांग की है। भंडारी गांव निवासी दीपा देवी (45) पत्नी जसवंत सिंह बृहस्पतिवार को अन्य महिलाओं के साथ गांव से एक किमी दूर नदुलीगाड़ा के जंगल में घास काटने गई थी। दिन में करीब 11 बजे जंगल में घात लगाए तेंदुए ने दीपा पर अचानक हमला कर दिया। दीपा ने हिम्मत दिखाते हुए अपने बचाव में दरांती से उस पर वार किया और शोर मचाया। दीपा का शोर सुनकर कुछ दूरी पर घास काट रहीं निर्मला देवी और नीमा देवी भी शोर मचाते हुए घटनास्थल की तरफ दौड़ीं। शोर सुनकर तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया जिसके बाद परिजन महिला को सीएचसी लाए। दीपा देवी के सिर में छह और कान में एक टांका लगा। उनके पैर में भी घाव हुए हैं। परिजनों ने वन विभाग को घटना की सूचना दी। वन रेंजर चंदा महरा ने बताया कि सूचना के बाद मौके पर टीम भेज दी गई है। पीड़िता की ओर से मुआवजा के लिए प्रार्थना पत्र मिला है। घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देश के इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी, जानें अपने शहर के मौसम का हाल

नई दिल्ली : मॉनसून ट्रफ गंगानगर, हिसार, बरेली, प्रयागराज, पटना, बांकुरा, दीघा और फिर पूर्व दक्षिण पूर्व की ओर बंगाल की उत्तरपूर्वी खाड़ी से गुजर रही है। पश्चिमी विक्षोभ को उत्तरी पाकिस्तान और आसपास के क्षेत्र पर एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में देखा जा सकता है। एक चक्रवाती हवाओं […]
देश के इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी, जानें अपने शहर के मौसम का हाल

You May Like