महाराज ने हनुमान चट्टी के पास अवरुद्ध हाइवे को तत्काल खोलने के दिये निर्देश

देहरादून। प्रदेश के लोक निर्माण एवं पर्यटन, मंत्री सतपाल महाराज ने हनुमान चट्टी के पास घुडसिल में हाइवे चौड़ीकरण के दौरान चट्टान के एक हिस्से के हाइवे पर आ जाने से अवरुद्ध मार्ग को तुरंत खोलने के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

प्रदेश के लोक निर्माण एवं पर्यटन, मंत्री सतपाल महाराज ने जिलाधिकारी चमोली और लोनिवि सचिव को हनुमान चट्टी के पास घुडसिल में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के द्वारा किए जा रहे हाइवे चौड़ीकरण के दौरान चट्टान के एक हिस्से के हाइवे पर आ जाने से अवरुद्ध बद्रीनाथ मार्ग को तुरंत खोलने का निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि हाइवे को बिना किसी विलम्ब के तत्काल खोल कर रसद पहुंचाने का कार्य किया जाये।

महाराज ने कहा कि सीवेज उपचार के लिए नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने जो मानक तय किये हैं उनका पालन भी किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आईपीएल 2024- मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच मुकाबला आज 

मुंबई। आईपीएल 2024 के 51वें मैच में मुंबई इंडियंस की भिड़ंत कोलकाता नाइटराइडर्स से होनी है। यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्‍टेडियम में खेला जाएगा। हार्दिक पांड्या के नेतृत्‍व वाली मुंबई इंडियंस की टीम 10 मैचों में 3 जीत के साथ आईपीएल 2024 की प्‍वाइंट्स टेबल में 9वें स्‍थान पर […]
आईपीएल 2024- मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच मुकाबला आज 

You May Like