महाराज ने पोखड़ा में ₹60 लाख की लागत से निर्मित आवासीय भवन का किया लोकार्पण

पोखड़ा। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने विकासखंड पोखड़ा में ₹60 लाख की लागत से निर्मित ‘आवासीय भवन टाइप-03 संख्या-02’ का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने भवन को क्षेत्रवासियों को समर्पित करते हुए कहा कि यह निर्माण स्थानीय प्रशासनिक व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने के साथ-साथ आम लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

लोकार्पण कार्यक्रम के बाद कैबिनेट मंत्री ने ‘सशक्त मंडल–सशक्त संगठन’ अभियान के तहत आयोजित पोखड़ा मंडल के भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में भी भाग लिया। सम्मेलन में उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की और जनहित से जुड़े कार्यों को प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारने का आह्वान किया।

सतपाल महाराज ने कहा कि संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी ही सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आधार है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच रहकर विकास कार्यों और सरकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आग्रह किया।

Next Post

वीकेंड पर 'अल्फा' की कमाई में आया उछाल, फिल्म ने तीन दिन में कमाए इतने करोड़ रुपये

यशराज फिल्म्स की स्पाई यूनिवर्स की नई पेशकश ‘अल्फा’ बॉक्स ऑफिस पर धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ती नजर आ रही है। शुरुआती दिन में औसत कारोबार करने वाली इस एक्शन-थ्रिलर फिल्म को वीकेंड का अच्छा फायदा मिला है। रविवार को दर्शकों की बढ़ती संख्या के साथ फिल्म की कमाई में भी उल्लेखनीय […]
वीकेंड पर ‘अल्फा’ की कमाई में आया उछाल, फिल्म ने तीन दिन में कमाए इतने करोड़ रुपये

You May Like