महाराज के अधिकारियों को निर्देश, सड़कों की कनेक्टिविटी सुचारू रखें

News Hindi Samachar

सरकार सभी मजदूरों को मलबे से सकुशल बाहर निकालने का हरसंभव कर रही प्रयास

देहरादून। भारी बारिश और बर्फबारी के बीच बर्फ के बड़े पहाड़ टूटने से बद्रीनाथ के निकट माणा गांव में मजदूरों के मलबे में दबने पर प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, सिंचाई, लोक निर्माण एवं जलागम मंत्री सतपाल महाराज ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार सभी मजदूरों को सकुशल बाहर निकालने का हरसंभव प्रयास कर रही है।

कैबिनेट मंत्री महाराज ने कहा कि शुक्रवार सुबह भारत चीन सीमा पर स्थित माणा गांव में बर्फ का बड़ा पहाड़ टूटा गया जिसमें 57 मजदूर दबे होने की सूचना मिली थी। सरकार तत्काल एक्शन लेते हुए 47 मजदूरों को बचा लिया है जबकि बाकी दबे 10 मजदूरों की खोज जारी है, सरकार उन्हें सकुशल निकालने के लिए सभी संभव प्रयास कर रही है। सेना, आईटीबीपी, एनडीआरएफ-एसडीआरएफ की टीमें लगातार बचाव कार्य में जुटी हैं।

उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से कहा है कि बरसात के कारण जहां कहीं भी सड़कों पर मालबा आया है उसे तुरंत हटाकर यातायात कनेक्टिविटी बहाल की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

क्या आप भी बढती उम्र के साथ रहना चाहते हैं स्वस्थ और फिट, तो इन एक्सरसाइज को कर सकते हैं अपनी दिनचर्या में शामिल 

उम्र बढ़ने के साथ सेहत का ख्याल रखना और फिट रहना बेहद जरूरी हो जाता है। लेकिन इसके लिए भारी-भरकम वर्कआउट की जरूरत नहीं। कुछ हल्की-फुल्की एक्सरसाइज अपनाकर भी बुजुर्ग अपनी दिनचर्या में स्फूर्ति और स्वास्थ्य बनाए रख सकते हैं। तो आज की इस खबर में हम आपको कुछ ऐसे […]
क्या आप भी बढती उम्र के साथ रहना चाहते हैं स्वस्थ और फिट, तो इन एक्सरसाइज को कर सकते हैं अपनी दिनचर्या में शामिल 

You May Like