ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर बड़ा हादसा, भारी बोल्डर की चपेट में आया ट्रक, चालक की दर्दनाक मौत

News Hindi Samachar

चार घंटे तक रहा यातायात ठप

देवप्रयाग। ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर पहाड़ी मार्गों की संवेदनशीलता को उजागर कर दिया। तोताघाटी के पास पहाड़ी से अचानक गिरे भारी बोल्डर की चपेट में आने से एक ट्रक चालक की मौत हो गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के मुताबिक, ऋषिकेश से सीमेंट लेकर श्रीनगर की ओर जा रहा ट्रक जैसे ही तोताघाटी क्षेत्र में पहुंचा, तभी ऊपर से बड़े-बड़े पत्थर गिरने लगे। देखते ही देखते एक विशाल बोल्डर सीधे ट्रक पर आ गिरा, जिससे चालक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

हादसे के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पूरी तरह बाधित हो गया और करीब चार घंटे तक यातायात ठप रहा। मौके पर पहुंची राहत एवं बचाव टीम ने काफी मशक्कत के बाद मलबे और बोल्डर को हटाकर चालक के शव को बाहर निकाला।

मृतक की पहचान मुरारी लाल (55) निवासी कर्णप्रयाग के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर देवप्रयाग स्थित अस्पताल भेज दिया है और परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

घटना के बाद सुबह तक मार्ग से मलबा हटाकर यातायात बहाल कर दिया गया। प्रशासन ने एक बार फिर चेताया है कि तोताघाटी क्षेत्र भूस्खलन और पत्थर गिरने की दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील ब्लैक स्पॉट है, जहां यात्रा के दौरान विशेष सावधानी बरतना जरूरी है।

Next Post

क्या तेजी से वजन घटना कैंसर का संकेत हो सकता है? आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ

कैंसर आज के समय की सबसे तेजी से बढ़ती गंभीर बीमारियों में शामिल हो चुका है। दुनिया भर में यह न केवल स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है, बल्कि हर साल लाखों लोगों की जान भी ले रहा है। बदलती जीवनशैली, असंतुलित खान-पान, बढ़ता प्रदूषण और रसायनों […]
क्या तेजी से वजन घटना कैंसर का संकेत हो सकता है? आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ

You May Like