त्योहारों और परम्पराओं को सभी को मिलकर सहेजना होगा :विधानसभा अध्यक्ष

News Hindi Samachar

देहरादून: विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि मूल संस्कृति से जुड़े तीज-त्योहारों और परम्पराओं को सभी को मिलकर सहेजने का हर संभव प्रयास करना चाहिए। हमारे सभी पर्व और त्योहार प्रकृति से मानव के गहरे जुड़ाव का प्रतीक हैं।

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण रविवार को यमुना कॉलोनी स्थित अपने शासकीय आवास पर तीज के भव्य कार्यक्रम का शुभारंभ करने के अवसर पर बोल रही थीं।

कार्यक्रम का शुभारंभ कलाकारों ने गढ़ वंदना के साथ किया। इसमें थडिया, चौपाल, झुमेलो, छपेली की प्रस्तुति दी गई। महिलाओं ने सावन के झूले का आनंद लिया। अन्य महिलाओं ने भी रंग बिरंगे परिधानों में कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

सभी ने हाथों में मेहंदी लगवाई और सावन के मनभावन गीतों पर झूम कर हरियाली तीज का स्वागत किया। इस मौके पर महिला विधायकों, आईएएस आईपीएस अधिकारियों, मंत्री गणों की पत्नियां उपस्थित रहीं। इस दौरान कलाकारों की ओर से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने गढ़वाली गीत की प्रस्तुति दी। इस दौरान कई प्रकार की प्रतियोगिताएं भी हुईं। इसमें जीतने वाली महिलाओं को उपहार भी भेंट किए गए। महिला अधिकारियों सहित सभी महिलाओं ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी की इस पहल का स्वागत किया।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि हरियाली तीज भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना का पर्व है। हमारे सभी पर्व और त्योहार प्रकृति से मानव के गहरे जुड़ाव का प्रतीक हैं। उत्तराखंड में संस्कृति में तीज-त्योहारों का विशेष महत्व रहा है। यहां के जनजीवन और परम्पराओं में तीज-त्योहार रचे बसे हैं। उन्होंने कहा कि सभी को मिलकर मूल संस्कृति से जुड़े त्योहारों और परम्पराओं को सहेजने का हर संभव प्रयास करना चाहिए।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने तीज की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि त्योहार हमारे जीवन में उत्साह और ताजगी लाते हैं। इन्हें मिलजुल कर मनाने से खुशियां कई गुना बढ़ती हैं। हमें तीज-त्योहारों को मिलजुल कर मनाते हुए उनमें निहित भावना को पोषित करते रहना होगा।

मुख्यमंत्री की पत्नी गीता धामी ने कहा कि अपनी संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए इस प्रकार के आयोजनों का होना आवश्यक है। इससे आने वाली पीढ़ी संस्कृति एवं संस्कारों की जानकारी मिल सके।

इस मौके पर सचिव सौजन्या,अपर सचिव नमामि बंसल, पुलिस महानिरीक्षक विमला गुंज्याल, डीजी हेल्थ शैलजा भट्ट, उप महानिरीक्षक निवेदिता कुकरेती, एसपी सिटी सरिता डोभाल,एसपी देहात कमलेश उपाध्याय, शशि प्रभा अग्रवाल, सुमन उनियाल, सुमेधा बहुगुणा, आईपीएस जया बलूनी सहित अन्य अधिकारी गण एवं पार्टी की महिला पदाधिकारी मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड को राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत मिलेंगे 135 करोड़

देहरादून: उत्तराखंड को राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान (आरजीएसए) के तहत वर्ष 2022-23 के लिए 135 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है। इस राशि का ग्राम पंचायत के सतत विकास के निर्धारित 9 लक्ष्यों की पूर्ति व प्रशिक्षण के लिए उपयोग किया जाएगा। पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने […]
उत्तराखंड को राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत मिलेंगे 135 करोड़

You May Like