दहेज हत्या के लिए तेजाब पिलाकर दी थी विवाहिता को मौत, पति व ससुर गिरफ्तार

News Hindi Samachar
हरिद्वार: दहेज हत्या के मामले में पथरी थाना पुलिस ने मृतका के पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में अभी भी ससुराल पक्ष के चार लोग फरार हैं, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। आरोप है कि ससुराल वालों ने दहेज के लिए विवाहिता को तेजाब पिला दिया था, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए मृतका के पिता ने ससुराल पक्ष के 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। मृतका के पिता ने पुलिस को बयाया था कि उन्होंने अपनी 23 साल की बेटी अलसबा शादी करीब चार साल पहले घिस्सूपुरा के ही शाहरुख से की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही शाहरुख और उसके घर वाले अलसबा को दहेज के लिए लगातार परेशान कर रहे थे। एक बार तो उन्होंने मारपीट करके अलसबा को घर से भी निकाल दिया था। हालांकि गांव के कुछ लोगों ने समझौता कर दिया और अलसबा फिर से अपनी ससुराल चली गई थी, लेकिन वहां पर फिर से दहेज के लिए उसका उत्पीड़न किया जाने लगा। आरोप है कि करीब चार महीने पहले ससुरालियों ने जबरदस्ती अलसबा को जहर पिला दिया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई थी। अलसबा कई दिनों तक हॉस्पिटल में भर्ती रहा। बीते कुछ समय से घर पर ही उसका इलाज चल रहा था। इन दिनों अलसबा मायके में ही रह रही थी। अलसबा की दो दिन पहले ही मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को दहेज हत्या के मामले में तहरीर दी और उसकी पोस्टमॉर्टम कराया। पुलिस ने अलसबा के पति और ससुर को आज गिरफ्तार कर लिया, जबकि परिवार के चार अन्य लोग फरार चल रहे है, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। थानाध्यक्ष पथरी पवन डिमरी ने कहा कि जल्द ही फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रधानमंत्री की लोगों से अपील: गुजरात का अपमान करने वालों को सबक सिखाएं

जूनागढ़ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को राजनीतिक विरोधियों पर हमला करने के लिए भावनात्मक गौरव का कार्ड खेला और लोगों से उनका और राज्य का अपमान करने वालों को दंडित करने को कहा। उन्होंने सौराष्ट्र क्षेत्र के जूनागढ़ शहर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “कुछ […]
प्रधानमंत्री की लोगों से अपील: गुजरात का अपमान करने वालों को सबक सिखाएं

You May Like