मुख्य विकास अधिकारी की प्रदर्शनी एवं सास्कृतिक आयोजन सम्बन्ध में बैठक

News Hindi Samachar
मुख्य विकास अधिकारी की प्रदर्शनी एवं सास्कृतिक आयोजन सम्बन्ध में बैठक

हरिद्वार। कुम्भ मेला को भव्य, दिव्य बनाने के लिये सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। मेले के दौरान धार्मिक, पौराणिक और आध्यात्मिक विषय पर कार्यक्रम होंगे। इसे स्थानीय संस्कृति, प्रदेश और राष्टीय संस्कृति के माध्यम से प्रदर्शित किया जायेगा। इसके अतिरिक्त नुक्कड़ नाटक, कवि सम्मेलन, गंगा आरती, भजन संध्या के कार्यक्रम को भी प्रस्तुत किया जायेगा। इस सम्बन्ध में आज प्रदर्शनी एवं सास्कृतिक आयोजन के लिये गठित समिति ने बैठक ली। इस बैठक में नमामि गंगे की टीम भी उपस्थित थी।


आज मेला नियंत्रण भवन(सी0सी0आर0) में बैठक की अध्यक्षता करते हुये मुख्य विकास अधिकारी श्री विनीत तोमर ने समिति को निर्देश दिये कि सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रदर्शनी के लिये विस्तृत कार्य रूपरेखा तैयार कर ली जाये। बैठक में उप मेलाधिकारी श्री अंशुल सिंह ने बताया कि संस्कृति विभाग से विस्तृत रूपरेखा मांगी जायेगी। इसके सम्बन्ध में विस्तृत कार्य योजना शीघ्र ही शासन से स्वीकृत करा ली जायेगी। बैठक में नगर आयुक्त जयभारत सिंह, जिला पर्यटन अधिकारी श्रीमती सीमा नौटियाल, नोडल अधिकारी मीडिया श्री मनोज श्रीवास्तव मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

तीन दिवसीय अखिल भारतीय न्यूरो थेरेपिस्ट वार्षिक अधिवेशन का आयोजन

हरिद्वार। लाजपत राय मेहरा न्यूरोथैरेपी रिसर्च एंड ट्रेनिंग सेन्टर के तत्वाधान में तीन दिवसीय अखिल भारतीय न्यूरो थेरेपिस्ट वार्षिक अधिवेशन का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें देश भर के करीब 150 न्यूरोथैरेपिस्ट भाग लेंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ 24 जनवरी को और समापन 26 को होगा। जम्मू यात्री भवन, ऋषिकेश […]
तीन दिवसीय अखिल भारतीय न्यूरो थेरेपिस्ट वार्षिक अधिवेशन का आयोजन

You May Like